BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
आने वाले दिनो में भीषण गर्मी को देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बैकुंठपुर क्षेत्र में घूम रहे बेजुबान गौवंश के लिए पेयजल के लिए पानी के 50 नग नाद की व्यवस्था करवाई गई है। इस सबंध में जानकारी देते हुए गौरक्षा वाहिनि के जिलाध्यक्ष अनुराग दुबे ने कहा कि इंसान तो कहीं भी रुक करके पानी पी सकता है पर यह बेसहारा बेजुबान को इन गर्मियों के दिन में बहुत ही ज्यादा पानी पीने की दिक्कत होती है
क्योंकि आसपास के सभी नाले तालाब सूख जाते हैं बेजुबानो इसी तकलीफ को देखते हुए गौरक्षा वाहिनी ने षहर भर में पानी के 50 नाद की व्यवस्था करवाई गई है। उन्होने कहा कि लोगो से मेरा निवेदन भी है कि इस पानी के नाद में पानी हमेशा भरते रहे क्योंकि बहुत से लोग नाद तो ले जाते हैं पर इसमें पानी डालने तक की जरूरत नहीं समझते हैं और नाद पड़े पड़े बर्बाद हो जाता है उन्होने कहा कि जिन लोगों को भी यह पानी की नाद चाहिए आप हमसे संपर्क कर करके यह नाद निशुल्क ले सकते हैं ।
as

+ There are no comments
Add yours