झलियाडांड हनुमान मंदिर में अशोक जायसवाल ने कराया भोग-भण्डारा……..

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News ### ASHOK SINGH 

बैकुन्ठपुर के झलियाडांड के हनुमान मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव मंदिर प्रबंधन के द्वारा दिन भर भोग भंडारा का भव्य आयोजन भी किया गया। लोगों ने जमकर भोग भंडारे का स्वाद चखा। क्षेत्र के ग्रामिण अंचल में स्थित झलियाडाड के हनुमान मंदिर में जन्म उत्सव पर सुबह से देर शाम तक लोगों का मंदिर जमावडा लगा रहा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आोक जायसवाल ने बताया कि बैकुंठपुर से 15 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत झलियाडांड में अति प्राचीन मंदिर है जहां पर मंदिर पूर्व में एक कच्चे के घर में स्थापित था

इसके बाद से हनुमान जी के इस मंदिर को उनके द्वारा नवीन मंदिर का निर्माण करा कर पूजा की समस्त जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए वहां पर एक पुजारी की नियुक्ति भी की है। जो सुबह शाम पूजा पाठ में लगे रहते है। यही नहीं इस क्षेत्र के लोग इस अति प्राचीन मंदिर में पूजा करने आते हैं। मंदिर के बारे उन्होने बताया कि सैकड़ों वर्ष पूर्व यहां हनुमान जी बीच नदी में थे जिसे कुछ चोर चोरी करने के उद्देश्य आए और नदी से हनुमान जी की मूर्ति ऊपर तक लाए ऊपर रखने के बाद हनुमान जी वहीं पर स्थापित हो गए और वहां से चोर नहीं ले जा सके उसके बाद ग्रामीणों के द्वारा कच्चे का मकान बनाकर पूजा अर्चना करना शुरू किया गया

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मूर्ति बहुत ही पुरानी है पहले की अपेक्षा मूर्ति का आकार बढ़ता गया । मंदिर के संरक्षण अशोक जायसवाल व उनके योगदान से इस क्षेत्र के लोगों में आस्था जगी है आज स्थिति में हजारों लोग प्रतिदिन यहां पूजा करने आते हैं उसी तारतम्य में आज हनुमान जयंती के अवसर पर पूजा अर्चना का विशाल कार्यक्रम रखा गया तथा भोग भंडारे का भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में जिला पंचायत कोरिया के उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायत मनसुख, अमरपुर, सारा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के हजारो लोग अपनी उपस्थित रहे वही पर जगदीश जायसवाल बसंत जायसवाल सहित पूरे जायसवाल परिवार का आयोजन में योगदान रहा।……

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours