न्यू लाईफ में मना विश्व स्वास्थ्य दिवस……

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News ### ASHOK SINGH 

न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में बी.एस.सी. नर्सिंग छात्र-छात्राओं द्वारा 6 अपै्रल 2023 को विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। विष्व स्वास्थ्य दिवस मनाने के शुरूआता डब्लू.एच.ओ. के द्वारा वर्ष 1950 में हुई थी, इस वर्ष विष्व स्वास्थ्य दिवस की थीम हेल्थ फॉर ऑल है।

इस दिन का उद्देष्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है, प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहे एवं उन्हे अच्छे ईलाज की सुविधा मिल सके। साथ ही लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरुक हो, ताकि दुनिया भर मे फैली गम्भीर बीमारियों का रोकथाम किया जा सके। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हमे अपनी जीवन शैली में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव जैसे-संतुलित आहार-भोजन में हरी सब्जियां, अनाज, प्रोटीन युक्त आहार, पूरी नींद, योग एवं व्यायाम करना जरूरी है।

बी.एस.सी. नर्सिंग छात्र-छात्राओं द्वारा अच्छे स्वास्थ्य के नुस्खे, लाभ, योगा, तनावमुक्त जीवन, अच्छे सोच विचार, अच्छे स्वास्थ्य, वातावरण, स्वच्छ भोजन, परिवारिक स्वास्थ्य के बारे में स्वास्थ्य शिक्षा दिया गया। इस पूरे कार्यशाला का आयोजन बी.एस.सी. नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर के छात्र/छात्राओं द्वारा एसोसिएट प्रोफेसर सुषमा टोप्पो एवं प्राचार्या डॉ. अंजना सेम्यूल, के मार्गदर्षन में समस्त फैक्ल्टी की उपस्थिति में किया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours