2 हाथियो के दल से ग्रामिणो में दहशत, तोडे 2 मकान…….

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News ### ASHOK SINGH 

कोरिया बैकुन्ठपुर वनमंडल के खडगवा वनपरिक्षेत्र में 2 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथियों को लेकर अलर्ट जारी किया है और जंगल की ओर जाने की मनाही की है। 2 जंगली हाथीयो ने बेलकामार, कटकोना, कारी छापर, भुजबलडांड जरौंधा, धौरामुडा जंगल में विचरण कर किया। कोरिया वनमण्डल के खडगवा वनक्षेत्र चारों ओर से जंगलों से घिरा हुआ है, जो हाथियों के साथ-साथ अन्य वन्य प्राणियों के लिए भी अनुकूल है। खासतौर पर हाथियों का दल हमेशा यहां के गावों में उत्पात मचाता रहता है, जिसकी वजह से गांववालों में दहशत रहती है। वहीं फिलहाल कोरिया वनमंडल में 2 जंगली हाथी विचरण कर रहे हैं। जिसमें खडगवारेंज में हाथी 2 हाथियों की मौजूदगी है।

सतत निगरानी के निर्देश-अखिलेश मिश्रा

इस सबंध में जानकारी देते हुए कोरिया वनमण्डल के एसडीओ अखिलेश मिश्रा ने बताया कि हाथी विचरण सूचना के आधार पर 11 अपै्रल कोरिया वनमण्डल बैकुंठपुर के वन परिक्षेत्र – खड़गवां के वनवृत्त सकड़ा के बीट देवाडांड में विगत 2 दिनो से 02 हाथी के दल ने 02 ग्रामिणो के मकान की क्षति है । वही पर किसी भी प्रकार के फसल हानि की जानकारी नही है। इस दौरान इन हाथियो का विचरण क्षेत्र – बेलकामार, कटकोना, कारी छापर, भुजबलडांड जरौंधा, धौरामुडा रहा है। जबकि बीती रात में लगभग 12.30 बजे कोरिया वनमण्डल के खडगवा वनपरिक्षेत्र से कटघोरा वनमंडल में प्रवेश किया। इस समय में इनका लोकेशन – कटघोरा वनमंडल में देखा जा रहा है। वर्तमान में वन परिक्षेत्र खड़गवां में हाथी नहीं हैं। वन परिक्षेत्र खड़गवां के कर्मचारियों के द्वारा हाथी की सतत निगरानी के निर्देष दिये गये है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours