BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरिया ज़िले के मुख्यालय बैकुंठपुर में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया भाजपा ज़िला अध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के विषय में जानकरी देते हुए भाजयुमो कोरिया के ज़िला महामंत्री शारदा गुप्ता ने बताया कि गत दिवस भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता बेमेतरा के स्व भुनेश्वर साहू के गाँव बीरनपुर में उनके परिवारजनों से मिलने जा रहे थे , पर गांव पहुंचने के 3 किलोमीटर पहले ही भाजपा पदाधिकारियों को पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया ।
जिसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के द्वारा द्वारा दिन मंगलवार को प्रदेश के सभी जिला केंद्रों में प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन करने का आह्वान किया गया था। इसी तारतम्य में बैकुंठपुर ज़िला मुख्यालय में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया गया । भाजपा कार्यालय के पास मुख्य मार्ग में आयोजित इस पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था जिसके कारण पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं एवं पुलिस जवानो के बीच जमकर झूमा झटकी हुई , जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुतला जलाने में सफल रहे ।युवा मोर्चा ने जमकर सरकार के ख़िलाफ़ नारे लगाए ।
जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष लक्षमण राजवाड़े ,महामंत्री पंकज गुप्ता , अनिल साहू ,धीरेंद्र साहू ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेंद्र राजवाड़े ,हर्शल गुप्ता ,ज़िला मंत्री हितेश सिंह , कुणाल जायसवाल , प्रखर गुप्ता , उमाशंकर मानिकपुरी , मनोज सोनवानी , अखिलेश गुप्ता, आशीष यादव ,श्रीराम दुबे ,रवि दुबे , मनोज यादव , मनोज साहू , शिव यादव , लल्ला यादव ,भारत यादव ,संतोष राजवाड़े, गणेश यादव , रोशन ओझा ,राजेश यादव , राजेश साहू , सोनलाल राजवाड़े, लवकेश यादव , पन्ना दास , दिनेश राजवाड़े,अभय दुबे , अभिषेक साहू, टिकेश्वर राजवाड़े,गोरे सिंह , चौन सिंह , राहुल पाल , प्रिंस गुप्ता ,अजय कुमार , सत्यदेव यादव ,राकेश राजवाड़े, अक्षय राजवाड़े,चंदन राजवाड़े , पुष्पेंद्र राजवाड़े,देवीदयाल,नरेंद्र पैकरा, गजेंद्र सिंह, जयप्रकाश साहू ,रवि त्रिपाठी ,संजय साहू ,विकी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।
as


+ There are no comments
Add yours