BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
कोरिया व एमसीबी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 17 नए मरीजों का पता चला है 17 मामले आने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 118 जा पहुंची है। वही पर बीते 4 दिनो में दोनो जिलो में कोरोना से सं्रकमित 83 लोग मिले हैं। जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल को 241 सैम्पल टेस्ट में 22, 25 अप्रैल को 225 टेस्ट में 29, 26 को 216 लोगो के टेस्ट में 15 एवं 27 को 211 लोगो की जॉच में 17 सं्रकमित जॉच में पाये गये । बीते 4 दिनो के दौरान संक्रमण दर 10.75 पर जा पहुॅचा है कोरोना के बढ़ने की आशंका से आम जनता चिंतित है हालांकि अभी जिला प्रशासन इसे गंभीर नही मान रहा है देखने में आ रहा है कि धीरे-धीरे संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है।
संक्रमण दर 10.75 पर
फिछले 24 घंटों में 211 सैंपल की जांच कराने पर 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वही पर विगत 4 दिनो के आंकडो को देखे तो कोरिया एवं एमसीबी का कोरोना संक्रमण दर 10.75 प्रतिशत है। सीएचएमओ डॉ. आर एस सेंगर ने कोरोना की बढ़ती संख्या के आम नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि संक्रमण से बचाव का तरीका कोरोना प्रोटोकॉल का पालन, बाहर निकलते वक्त चेहरे पर मास्क अब भी कारगर है। दोनो जिलो में 30 से अधिक मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राहत की बात है कि इस दौरान किसी की भी कोरोना से जान नही गई है।
24 घंटों में मिले 17 नए मरीज
लगातार में दहाई के आंकड़े मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है अब फिर से कोरोना के मामलों में गिरावट के बजाए बढ़ोतरी हो रही है। राहत की बात है कि एक भी मरीज अस्पताल में भर्ती नही हैं। सभी संक्रमित 118 मरिजो का ईलाज होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा हैं। स्वास्थ्य लाभ लेकर 30 मरीज घर भी लौटे हैं मरीजों में सामान्य सर्दी, खांसी का लक्षण है। लक्षणों के आधार पर दवाइयां दी जा रही हैं होम आइसोलेशन में 8 दिन की अवधि पूरी करने के बाद मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है। कोरोना से लोगों को घबराने की फिलहाल जरूरत नहीं है।
कोरिया-एमसबी जिले में कोरोना अपडेट
कोरिया और एमसीबी जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 17 पॉजिटिव मरीज मिले हैं जिसके बाद दोनो जिले में मरीजों की तादाद बढ़कर 30560 हो गई है इस दौरान 30 मरीज होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किए गए। जबकि दोनों जिलों में एक्टिव मरीजों की तादाद 118 बताई जा रही है वहीं पर अब तक स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 30129 है जिसमें 191 लोगों की मौत कोरोना से होना बताया गया। इस दौरान दोनों जिलों के पांचों ब्लॉक को की बात करें तो ग्रामीण क्षेत्रों में बैकुंठपुर 10 करोना पॉजिटिव मिले तो सोनहत में 5 संक्रमित मरीज मिले है। वहीं पर दोनों जिलों के नगरीय निकायों में चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में 5 संक्रमित पाए गए हैं बीते 10 और 11 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर मॉक डिल के बाद दोनों जिलों के सभी कोविड-19 अस्पतालों को पूरी तरीके से तैयार कर दिये गये है। इस दौरान बैकुंठपुर के कंचनपुर कोविड-19 हास्पीटल में 326 बेड एसईसीएल चरचा में 50, मनेंद्रगढ़ एसईसीएल में 50, चिरमिरी एसईसीएल में 50 बेड एवं कोविड-19 सेंटर जनकपुर में 20 बेड की संख्या रखी गई है। कोविड के बढ़ते केसों को देखते हुए खांसी-जुकाम और बुखार जैसे लक्षणों के दिखाई देने पर कोरोना टेस्ट को अनिवार्य कराने की बात कही जा रही है ।
कलेक्टर कोरिया ने लोगो से किया अपील
प्रदेश समेत जिले भर में कोविड-19 के मामलों में तेजी के मद्देनजर कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लंहगे के लोगों से अपील की है कि वे कोविड-19 के प्रति उचित व्यवहार का पालन करें और महामारी को फैलने से रोकने के लिए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और समाज को कोरोनोवायरस के साथ रहना सीखना होगा।
किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार – डीपीएम
कोरिया एवं एमसीबी जिले के डीपीएम डॉ. प्रिंस जायसवाल ने कहा कि सरकार कोविड मामलों में तेजी को देखते हुए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। वर्तमान में दोनो जिलो में आईसीयू या वेंटिलेटर सपोर्ट अथवा हॉस्पीटल में कोई कोविड रोगी नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि हमारे ऑक्सीजन संयंत्र काम कर रहे हैं हमारे कर्मचारी, वार्ड, आपातकालीन प्रणाली, सभी सक्रिय हैं। हमारा पूरा सिस्टम पूरी तरह से तैयार है। उन्होने लोगों को सलाह दी कि बाहर निकलते समय खासकर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाएं।
as



+ There are no comments
Add yours