BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
छत्तीसगढ के कोरिया जिले के पटना से गुम हुई 42 वर्षीय महिला को कोरिया पुलिस ने खोजबीन में तामिलनाडू राज्य के वेल्लुर से बरामद करने में सफलता प्राप्त किया है। महिला के पति रामू यादव कटकोना निवासी के द्धारा उसकी पत्नि की गुम होने की सूचना दर्ज कराया कि मेरी पत्नी पूजा यादव पति रामू यादव उम्र 42 वर्ष निवासी कटकोना थाना पटना घर से दिनांक 26/03/ 2023 के 11 बजे दिन घर से बिना बताए कहीं चली गई है, आसपास काफी पता लगाया गया किंतु कोई पता नहीं चला, जो गुमशुदगी को थाना पटना मे गुम कायम कर पतासाजी में लिया गया। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गुमशुदगी को अथक प्रयास करने पर उक्त गम इंसान को वेलेरू आंध्र प्रदेश से बरामद किया जाकर गुमशुदगी को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है। उक्त कार्य में थाना प्रभारी पटना उप निरीक्षक अनिल साहू, प्रधान आरक्षक नरेश लाकड़ा, सत्येंद्र तिवारी, आरक्षक रूप नारायण सिंह का सराहनीय योगदान रहा है। परिजो ने पुलिस के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।
as
as

+ There are no comments
Add yours