शिकायतों पर हो त्वरित कार्यवाई हेतु सियान डेस्क

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News ### ASHOK SINGH 

रक्षित केंद्र के कांफ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा समस्त पुलिस प्रभारी अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई। एस पी ने पुलिस मुख्यालय, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय एवं वरिष्ठ कार्यालयों से जारी परिपत्र एवं परवानो को प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को अवगत कराने पर विशेष जोर दिया। एस पी कोरिया ने जिले में चल रहे समर्थ अभियान एवं निजात अभियान के तहत अवैध कारोबार, जुआ, सट्टा, नशीली दवाओ के विरुद्ध करवाई करने, लंबित अपराध, विवेचना, चालान, लघु अधिनियम, आर्म्स एक्ट, मर्ग जैसे अनेक विषयों पर गंभीरता से निराकरण करने का निर्देश दिया एवं इस विषय पर विस्तृत चर्चा की। एसपी ने कहा कि प्रत्येक थाना प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक स्वयं गणना लेंगे, शिकायत के सम्बन्ध मे कोई भी व्यक्ति थाना से निराश होकर न लौटे, सभी के साथ शालीनता एवं सौहाद्रपूर्ण व्यवहार करें, सभी की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच हो। एस.पी ने आगे कहा कि साइबर से सम्बंधित अपराध को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए, निगरानी बदमाश/गुंडा बदमाश की थाना मे लगातार बुलाकर चेकिंग करते रहें। पैदल मार्च, कॉम्बिग गस्त और शाम को प्रभारी स्वयं क्षेत्र मे निकले। पुलिस कप्तान ने आईजी के निर्देश पर बीट पुलिसिंग करने पर जोर दिया, एवं बीट प्रभारियों को अपने-अपने गांव – क्षेत्र में भ्रमण करने, अधिक से अधिक आमजनों को बीट ग्रुप में जोड़ने एवं आईजी कार्यालय से प्राप्त जागरूकता सम्बन्धी फोटो को बीट में प्रसारित करने का निर्देश दिया। एसपी ने कहां शिकायतकर्ता की थाना में उचित सुनवाई हो जिससे कि उन्हें वरिष्ठ कार्यालय आकर शिकायत करने की आवश्यक न पड़े। पुलिस कप्तान ने थानो का सिलसलेवार निरिक्षण किया, सभी थाना/चौक़ी के लंबित अपराधो एवं शिकायतों के बारे मे जानकारी एवं यथाशीघ्र लंबित अपराधो एवं शिकायतों के तुरंत निराकरण करने का निर्देश दिया।

प्रचार-प्रसार से लोगो को करें जागरूक

जिले में समर्थ अभियान प्रारम्भ किया गया है, जिसका कार्य व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगो को जागरूक कराना है, यह आवश्यक है कि आप अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांव-शहर, गली-महोल्लो में जाकर लोगो को जागरूक करते रहे। एसपी ने बताया कि महिलाओ की सुरक्षा के मद्देनजर महिला पेट्रोलिंग भी चालू किया गया है एवं महिला पेट्रोलिंग में पदस्थ अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा अभिव्यक्ति एप से सम्बंधित जानकारी देकर लोगो के मोबाइल में डाउनलोड कराया जा रहा है। साथ ही थानो में सियान डेस्क की स्थापना करने के लिए भी कोरिया एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जिससे कि वृद्धिजनों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। एसपी ने उक्त सम्बन्ध में हेल्पलाइन नम्बर 9479127092 जारी किया, इस नम्बर को सभी आमजनों से मोबाइल में करने के लिए की अपील की जिसके तहत पुलिस अधीक्षक कोरिया से सीधे संवाद कर शिकायत की जा सकेगी।

विवेचना में लाये सुधार

एस पी ने जिलें के अपराध समीक्षा बैठक मे थाना प्रभारियों को विवेचक के कार्यों की समीक्षा के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि उच्च स्तर की विवेचना की जाए। राजपत्रित अधिकारी विवेचकों के कार्य का बटवारा पर विशेष ध्यान दे। कोरिया जिले की इस अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस कप्तान ने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आपके अधिनस्थ एवं आपके द्वारा की जाने वाली विवेचना एवं दोषसिद्धि पर विशेष ध्यान दिया जाए। विवेचना का स्तर पर आवश्यक सुधार कर स्तर बढाने का भरपूर प्रयास करें। साथ ही मामलों में फास्ट ट्रैक चालान करने को भी निर्देशित किया।

राजपत्रित अधिकारी निरंतर करें थाना विजिट

अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एस पी कोरिया ने पुलिस राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी हफ्ते मे कम से कम एक बार अपने अधिकार क्षेत्र के किसी एक थाना मे विजिट जरूर करें। जिससे थाना का दस्तावेज चेक, रजिस्टर चेक आदि की जाँच हो सके और आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी करें। इस दौरान अपराध समीक्षा बैठक मे पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर कविता ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बैकुंठपुर श्याम लाल मधुकर समेत समस्त थाना/चौक़ी एवं कार्यालय के शाखा प्रभारी मौजूद रहें।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours