BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के जिला अस्पताल में समस्याओं का अंबार ओर बदहाली की लगातार आ रही शिकायतों के बाद नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुंची । जहां वे जिला अस्पताल के अंदर अव्यवस्था और बदहाली का दौर देखकर दंग रह गई । इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल प्रबंधन से तत्काल मौके पर ही इसकी शिकायत कि किंतु उन्हें कोई संतुष्टि दायक जवाब नहीं मिल पाया । इसके बाद उन्होंने कहा है कि वह इसकी शिकायत कोरिया कलेक्टर से करने की बात कही। उन्होने कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील जगहों पर इस तरीके के बदइंतजामी किसी भी तरह से नजरअंदाज करने लायक नहीं है। जिम्मेदारों को भी सोचना चाहिए कि वह आखिर किस लिए सरकारी सेवा पर हैं। शासन से तमाम सुविधा लेने के बावजूद भी जनता को जब देेने की बारी आती है तो सारे लोग पीछे हट जाते हैं शासन के द्वारा उपलब्ध योजनाओं को भी लोगों को देने में आनाकानी करते हैं बड़ी अजीब विडंबना है ।
जिला चिकित्सालय में गंदगी व सफाई व्यवस्था को लेकर गहरी नाराजगी जताते हुए कहां गया की व्यवस्था ठीक रहे और बीमारो को बेहतर ईलाज मिले इसके लिए संसदीय सचिव अम्बिका सिंह देव और सरकार के द्धारा लगातार प्रयास किया जा रहा है इसे बावजूद कुछ लोगो के द्धारा इसे बेपटरी करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। हालांकि नेता प्रतिपक्ष के नाराजगी जाहिर करने के बाद प्रतीक्षालय के चारों तरफ सफाई करवाया गया । जिला अस्पताल बैकुन्ठपुर के सलाहकार से फोन पर किये गये बात से वे बेहद खफा नजर आई उन्होने बताया कि मोबाइल से चर्चा करने पर जिला चिकित्सालय सलाहकार अंकित ताम्रकार के द्वारा कहा गया कि मैं इसमें कुछ भी नहीं कर सकता आप जिला चिकित्सालय अधीक्षक से बात करें । मेरे द्वारा अवगत कराने पर भी मेरी बात नहीं सुनी जाती है। दूसरी ओर सीएस की अपनी ही समस्या है कि वो जिले के आला अधिकारियो का भी फोन नही उठाते हैं। फिर आम लोगो की क्या हैसियत है। जो उनसे बात कर सकें। बडी तकलिफ देने वाली बात एैसे है हमारे जिम्मेदार। यही कारण है कि दूर दराज से आने वाले मरिजो के परिजनो के गैरजिम्मेदार प्रबंधन पर अपना दुखडा किसको रोये । शहरभर में र्चचा है कि सीएस अपनी तबीयत का बहाना बनाकर जिला अस्पताल आने में लगातार आना कानी करते है बेहतर होता कि उन्हे अपना पद किसी जिम्मेदार और सेवा भाव रखने वाले व्यक्ति को दिया जाये।
as






+ There are no comments
Add yours