BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
नई दुनिया में छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंबिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक गिरजा शंकर साहू को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर जवाब देने को कहा है। इस संबंध में पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि अपना स्पष्टीकरण 3 दिवस के भीतर प्रस्तुत करें ।
जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर सेवा नियम अंतर्गत प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी । वही पर कोरिया जिले के नोडल अधिकारी को भी इसकी सूचना दे दी गई है । गौरतलब हो कि लगातार किसानों को होने वाली समस्या और शिकायतों के बाद हमने गत दिनों में बैंक पहुंचकर जब देखा तो हम भी दंग रह गए कि सुबह से शाम तक किसानों को अपने ही पैसे को लेने के लिए किस तरीके से बैंक अधिकारियों के समक्ष हाथ पर जोड़ने पड़ रहे हैं । उसके बावजूद भी उन्हें उनके हक का पैसा नहीं दिया जा रहा है ।
दूसरी ओर बैंक के शाखा प्रबंधक आए दिन शाखा में समय से नहीं पहुंचते हैं और यह मौके पर सही भी पाया गया । जिस पर खबर का प्रकाशन होते ही इस पर उच्च अधिकारियों के द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। गौरतलब हो कि आगामी किसानी के सीजन को देखते हुए तमाम किसान प्रतिदिन अपनी खेती किसानी एवं अन्य जरूरतों के लिए आवश्यक पैसे की पूर्ति करने जिला सहकारी बैंक बैकुन्ठपुर पहुंचते हैं। तमाम किंतु परंतु को बताकर उन्हें या तो घुमाया जाता है या पूरे पैसे नहीं दिए जाते हैं ।
जिस पर कई किसानों के द्वारा मौके पर ही लगातार आपत्ति दर्ज कराई जाती है किंतु बहुत सारे किसान दूर ग्रामीण क्षेत्रों से आने के कारण अपनी शिकायत उचित फोरम तक नहीं रख पाते हैं । जिस कारण सच्चाई कभी भी जिम्मेदारों के समक्ष नहीं आ पाती है और ऐसे लोगों का मनोबल लगातार बढ़ता रहता है । अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में जिला सहकारी बैंक बैकुंठपुर के शाखा में इस कारण बताओ नोटिस के बाद शाखा प्रबंधक पर कार्रवाई एवं व्यवस्था में कितना परिवर्तन होता।
as


+ There are no comments
Add yours