चिरमिरी नगर निगम में दूषित पेयजल की सप्लाई … बना लोगो के स्वास्थ्य पर खतरा

Estimated read time 1 min read

कचन जायसवाल (महापौर चिरमिरी) “जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई किया जाएगा

चिरमिरी पीएचई विभाग के द्वारा लगातार नगर पालिक निगम चिरमिरी के कुछ क्षेत्रों में पानी सप्लाई के नाम पर पीला पानी सप्लाई किया जा रहा है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से लगातार इस तरह से पानी प्राप्त हो रहा है जिसमें लोगों ने पीएचई विभाग पर यह आरोप लगाया है कि उनके द्वारा सही मान अक्षमता में केमिकल नहीं डाला जा रहा है जिस कारण इस तरह से पानी की सप्लाई हो रही है ज्ञात हो कि वेस्ट चिरमिरी के गोकुल नगर में ही स्थित पीएचई विभाग के जल शुद्धि केंद्र से ही पानी की सप्लाई चिरमिरी के विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है लेकिन पिछले कुछ दिनों से पीएचई विभाग का अड़ियल रवैया बदस्तूर जारी है ।
वेस्ट चिरमिरी के सभी जगहो पर इस तरह का पानी सप्लाई हो रहा है।

एसडीओ साहब रहते हैं नदारद ज्ञात हो कि चिरमिरी पीएचई विभाग में पदस्थ राम जोकि लगातार अपने कार्य क्षेत्र से नदारद रहते हैं क्योंकि वह बैकुंठपुर जिले से एमसीबी जिले के चिरमिरी क्षेत्र में पदस्थ हैं लेकिन अब तक उनका बैकुंठपुर जिले से मोह माया नहीं छूटा है जिस कारण यहां पी एच ई जल शुद्धि केन्द्र और इटकवेल और अपने कार्य क्षेत्र मे दर्शन नही देते हैं

राम (एस डी ओ) ” मामले की जानकारी आप से प्राप्त हुई है वहां जाकर के ही कुछ बता पाऊंगा

डॉ आर यादव (सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हल्दी बाडी) ” इस तरह से गंदा पानी सप्लाई होने से लीवर से संबंधित पीलिया जैसी जानलेवा बीमारी भी हो सकती है साथ ही तरह तरह संक्रमण का खतरा बना रहता है और यूरिन संक्रमण संक्रमण और उल्टी के साथ-साथ दस्त होने की भी संभावना बनी रहती है।


वार्ड वासियों का कहना

नगमा वार्ड वासी ” लगातार 1 सप्ताह से पीला पानी सप्लाई हो रहा है जिससे बहुत ज्यादा समस्या हो रहा है।

अब्दुल कमर वार्ड वासी ” पानी की समस्या पहले कभी नही थी पीला पानी के वजह से बिमारियाँ भी हो सकता है।

लक्ष्मण सोनी वार्ड वासी “इस बिषय मे स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बात हुआ है हर बार की तरह केवल आश्वासन मिला है ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours