BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
कोरिया जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में छत्तीस प्रदेश शतरंज संघ के एवं आल इंडिया चेस फेडरेशन के निर्देशन में बैकुन्ठपुर के स्थानीय एस.ई.सी.एल. गौतम सदन प्रांगण में 3 से 7 जून तक चेस फॉर एवरीवन अंतर्राष्ट्रीय फीडे रेटिंग चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है कोरिया जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष दीपांकर सेन गुप्ता, आशीष गुप्ता एवं विजय जांगड़े ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि उक्त प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी के अथक प्रयास से उक्त प्रतियोगिता की मेजबानी बैकुन्ठपुर को मिली है, प्रतियोगिता में पूरे भारत से शतरंज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है, लगभग 200 खिलाड़ियों के खेलने की संभावना वाले इस टूर्नामेंट मेें अभी तक वेस्ट बंगाल,उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, केरल, उडी़सा, मध्यप्रदेश, राजस्थान के खिलाड़ियों प्रतियोगिता में खेलने के लिए आनलाइन रेजिस्ट्रेशन किया है, उल्लेखनीय है इस प्रतियोगिता मंे खेलने के लिए प्रवेश शुल्क 250 रू. है, खिलाड़ी जिनका पंजीयन आल इंडिया चेस फेडरेशन से नही है उनका पंजीयन उक्त प्रतियोगिता में खेलने के अनिवार्य है, प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया कि सरगुजा संभाग बैकुन्ठपुर में प्रथम बार इतना बड़ा आयोजन किया जा रहा है जो शहर के लिए गर्व की बात है उन्होने शहर के गणमान्य नागरिकों से इस प्रतियोगिता में सहयोग कर सफल बनानें की अपील की है।
as

+ There are no comments
Add yours