BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
कोरिया जिला मुख्यालय में विगत कुछ महिनो से मरिजो को मिलने वाली सेहतमंद भोजन पर काली नजर लग गई है। यही कारण है कि अब फलो के दर्शन तो मरिजो को कराया जाता है पर दिया नही जाता है दूसरी ओर खाने की गुणवत्ता को लेकर मरिजो के परिजन जब आवाज उठातें हैं तो उन्हे कहा जाता है खाना हो तो खाओ, अच्छा न लगे तो जाओ। आतकल जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को अच्छा खाना मांगने पर यही जवाब मिलता है। पौष्टिक और गुणवत्तायुक्त भोजन से मरीजों को सेहतमंद बनाने की मंशा यहां सफल नहीं दिख रही है।
जिला अस्पताल में मरीजों को परोसे जा रहे खाने की असलियत गत दिवस सामने आ गई। अस्पताल में भर्ती किसी भी मरीज को भोजन के नाम पर उन्हें सिर्फ मूंग दाल, खिचड़ी और हरी सब्जी परोसी जाती है दाल, सब्जी में पानी अधिक मिला होने की बात परिजन बताते हैं। वहीं, फल एवं दूध नहीं दिया गया। बैकुंठपुर जिला अस्पताल में मरीज को दिया जाने वाला फल एवं दूध नहीं परोसा जा रहा है जबकि भोजन की भी गुणवत्ता बहुत अच्छी नहीं बताई जा रही है मौके पर मरीजों ने बताया कि उन्हें फल तो नहीं मिलता है। मरिजो के परिजनो ने बताया कि वितरण करने वाली महिला के द्वारा टोकरी में फल प्रतिदिन रखकर घुमाया जाता है परन्तु दिया नही जाता है।
सी.एस. ने लगाया फटकार
वहीं पर जब इसकी शिकायत जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. ए. के. करण से की गई तो उन्होंने तत्काल मौके पर वितरण करने वाली महिला और जिला अस्पताल सलाहकार को कड़ी फटकार लगाई एवं आगे से इस तरीके की गलती ना होने की हिदायत भी दिया । दूसरे ओर जिला अस्पताल में लगातार समस्याओं का अंबार नजर आ रहा है सारी समस्या में भ्रष्टाचार को बताया जा रहा है जहां पर फंड खर्च ना कर उसे अपनी जेबोे में भरे जाने की बात भी सामने आ रही है। वहीं पर दूसरी ओर जिला अस्पताल में बिना भर्ती लोग भी भोजन के समय पर जाकर भोजन कर लेते हैं जिस कारण भी मरीजों के हिस्से का भोजन उन्हें नहीं मिल पाता है।
as


+ There are no comments
Add yours