कमाल की हैं विधायक…….अपने निधि का 42 लाख लेप्स कराया……अगर यह सच है तो जनता से माफी मांगें-देवेन्द्र तिवारी

Estimated read time 1 min read

पूर्व जिपं सदस्य एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने स्थानिय विधायक पर बडा आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक निधि की राशि तक को खर्च न कर पाने का अद्भुत कीर्तमान बैकुंठपुर की विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने बनाया है। उन्हें इस बात की जानकारी मिली है कि 42 लाख रुपये के विकास कार्यों का स्थानीय विधायक ने प्रशासन को प्रस्ताव ही नहीं दिया जिसके आधार पर राशि खर्च की जा सके। यही कारण है कि विकास के लिए आया इस वर्ष का पैसा जो जनता के लिए होता है वो लेप्स हो गया। श्री तिवारी ने कहा कि बैकुंठपुर विधानसभा में वैसे भी पिछले 04 वर्षों में बहुत ही कम निर्माण और विकास कार्य हुए हैं।
जनपद निधि पर भी दबाव श्री तिवारी ने आरोप लगाया कि जनपद सदस्यों द्वारा किये जाने वाले विकास कार्यों को भी स्थानीय अधिकारियों ने स्थानीय विधायक के दबाव पर रोक कर रखा है। संसदीय सचिव होने के बावजूद यदि विकास के पैसों को इस तरह से रोकेंगी तो फिर जनता शांत क्यों रहेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार छोटे बड़े विकास कार्यों की मांग की जाती है आखिर क्या कारण है विकास कार्यों के लिए आई राशि खर्च नहीं हो पा रही है। निश्चित ही यह भ्रष्टाचार एवं निष्क्रियता का स्पष्ट उदाहरण है।
श्री तिवारी ने कहा कि विधायक निधि की राशि का लेप्स होना जनहित के विरुद्ध है। संसदीय सचिव को इस पर आमजन से माफी मांगनी चाहिए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours