खबर का असर………रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई……..प्रशासन ने जब्त किए 2 हाईवा……..रेत कारेबारियो व अधिकारियों का लंच र्चचा में

Estimated read time 1 min read

जिले में रेत के अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला प्रशासन के राजस्व विभाग की टीम ने अवैध रेत का परिवाहन करते हुए बुद्धवार की दोपहर रेत से भरे 2 हाईवा जब्त किए हैं। जबकि कुछ वाहन मौके का फायदा उठाकर भाग गए। तहसीलदार पोडी ने दोपहर में मौके से 2 हाववा को जब्त कर बचरा पोडी पुलिस सहायता केन्द्र को आगे की कार्यवाई के लिए सौप दिया। तहसीदार का कहना है कि अभी आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

खबर पर संज्ञान लेते हुए पोडी बचरा के तहसीलदार व उनकी पूरी टीम ने बुधवार की दोपहर दो हाईवा को अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा। जिसके बाद इस पर कार्रवाई करती हो दोनों को स्थानीय पुलिस चौकी के हवाले करते हुए अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए । इस दौरान मौके पर पकड़े गए हाईवा में सीजी 16 बीएफ 7590 एवं एक अन्य हाईवा जिसमें नंबर प्लेट नहीं लगा हुआ है दोनों पकड़े गए । जिसमें एक मिनी हाईवा चिरमी के ही स्थानीय व्यक्ति का बताया जा रहा है जबकि एक अन्य मिनी हाईवा जिला मुख्यालय बैकुंठपुर का होना बताया जा रहा है।

विभाग करें कार्यवाई तो वाहन होंगे राजसात

इस संबंध में जानकारो का कहना है कि कार्रवाई में वाहन जब्त किए गए अवैध उत्खनन/परिवाहन करते हुए पाये गये है। जब्त किए गए वाहनों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की होनी चाहिए। गौरतलब है कि राजय शासन की गाइडलाइन के अनुसार बैगर लीज हुए में नदियों से रेत उत्खनन का कार्य पूरी तरह से प्रतिबंधित रहता है। इसके बावजूद अवैध रूप से नदी के भीतर से रेत कर उसका अवैध परिवाहन किया जा रहा था। जिस पर यदि विभाग एक्शन लें तो दोनो वाहनो को राजसात किा जा सकता है। परन्तु देखना होगा कि अब जिम्मेदार अपनी कितनी जिम्मेवारी निभाते हैं और इन रेत माफियाओ पर कार्यवाई की क्या नजीर पेश करतें हैं। या फिर एक बार सत्ता अपना रसुख दिखाकर मामला खत्म कराने में कामयाब हो जाता है।

रेत कारेबारियो व अधिकारियों का साथ में लंच र्चचा में

जिले एवं पड़ोस के जिले एमसीबी के पूर्व रेत ठेकेदार के साथ कोरिया के खनिज अधिकारियों को लंच करते हुए देखा गया है । जिसे बाद जिले में यह बात भी कही सुनी जाने लगी कि विभाग की सहमति और मिलीभगत के तौर पर ही देखा जा रहा हैं। र्चचा तो यह भी है की यही कारण है कि लीज देने की प्रक्रिया को जानबूझकर लेटलतीफी में डाला जा रहा है । वहीं दूसरी ओर रेत के पूर्व ठेकेदारो के साथ सांठगांठ कर विभाग उन्हें अवैध रेत उत्खनन की खुली छूट दे रखी है। और जिस प्रकार से मंगलवार को दो चित्र देखा गया उन्हें देखकर विभाग के कर्मचारियों का इनके साथ नजदीकीयो का सहज अदांजा लगाया जा सकता है।

क्या बोले अधिकारी


विभाग लगातार अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई कर रहा है बीते डेढ़ महीनों में विभाग के द्वारा लगभग 27 से 28 वाहनों को जप्त कर उसकी चलानी कार्रवाई की गई है। और आगे भी लगातार विभाग कार्रवाई करता रहेगा । जहां मिलीभगत एवं अन्य तरह की चर्चाओं की बात है यह सब पूरा बकवास है इसमें विभाग के लोग किसी प्रकार से इंवॉल्व नहीं है ना ही विभाग इस तरीके की हरकतों को बर्दाश्त करेगा।

किशोर बंजारे – जिला खनिज अधिकारी, बैकुंठपुर, कोरिया

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours