न्यू लाईफ में बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश 13 से ऑनलाइन आरंभ……….

Estimated read time 1 min read

जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में संचालित न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग द्वारा बी.एस.सी. नर्सिेग कोर्स हेतु पात्र उम्मीदवारों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संचालनालय चिकित्सा शिक्षा (डीएमई) के आदेशानुसार 13 मई से प्रारंभ होकर 28 मई तक ऑनलाइन भरी जायेगी। संचालक चिकित्सा शिक्षा छ.ग. के निर्देशानुसार बी.एस.सी. नर्सिेग पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन सूचना शैक्षणिक सत्र 2023 के लिए, प्रदेश के शासकिय एवं निजी नर्सिंग माहाविद्यालयों में संचालित बी.एस.सी. नर्सिेग पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु व्यापम द्वारा प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।


वर्तमान में हायर सेकेण्डरी शिक्षा उपरांत बायोलॉजी संकाय के विद्यार्थियों हेतु 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग कोर्स किया जा सकता है। बीएससी नर्सिंग हेतु बायोलॉजी संकाय विषय अनिवार्य है। शासन के नियमानुसार आरक्षित वर्ग को प्रवेश हेतु 12वीं के प्राप्तांक में छूट प्रदान है। नर्सिंग कोर्स हेतु आयु 17 वर्ष से 35 वर्ष होना अनिवार्य है। बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश हेतु व्यापम द्वारा आयोजित पीएनटी (प्री नर्सिंग टेस्ट) में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इस वर्ष व्यापम द्वारा 24 जून को बीएससी नर्सिंग में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा।


ज्ञात हो कि बैकुंठपुर में संस्था न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग कोर्स बैंक ऑफ इंडिया के बगल मे स्वंय के भवन में संचालित हैं। प्रवेश एवं काउंसलिंग संबंधित पूर्ण जानकारी हेतु संस्था में प्रतिदिन कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है। न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग इंडियन नर्सिंग काउंसिल दिल्ली, छ0ग0 शासन, नर्सो के पंजीयन हेतु स्टेट नर्सिंग काउंसिल रायपुर एवं आयुश विष्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त है। प्रशिक्षण हेतु अधिकृत संस्थान-शासकीय जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर, एस.ई.सी.एल. रीजनल हॉस्पिटल चरचा कॉलरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना एवं अधिनस्थ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, राज्य मानसिक चिकित्सालय, सेंदरी बिलासपुर है।

नियम एंव मापदंड अनुसार नर्सिंग संस्थान में शिक्षण हेतु आवश्यक सुविधा-अधोसंरचना स्वंय का भवन, मानव संसाधन, लैब-नर्सिंग फाउंडेशन, कम्युनिटी, मिडवाईफरी व गायनेकोलॉजी, न्युट्रीशन, प्री क्लीनिकल साइंस, आडियो-विज्युअल एड्स तथा कम्प्युटर लैब, लाइब्रेरी, परिवहन सुविधा हेतु बस उपलब्ध है एंव स्वंय का छात्रावास उपलब्ध है। जहंा बच्चों के पढ़ने, रहने, आराम करने व खाने की उत्तम व्यवस्था की गई है। कैंटीन सुविधा, वार्डन, कॉलेज व हॉस्टल में पेयजल हेतु फिल्टर की सुविधा इत्यादि उपलब्ध है। नर्सिंग की पढ़ाई के लिए कॉलेज में छात्र-छात्राओं हेतु अनुभवी प्रशिक्षक भी है। समस्त विषय हेतु अलग-अलग विभाग उपलब्ध है। संस्था में बच्चांे के पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद, संगीत व अन्य गतिविधियां भी कराई जाती है। शासन के नियमानुसार नर्सिंग पाठ्यक्रम में अध्यनरत छात्र-छात्राओं हेतु स्कॉलरषीप की सुविधा उपलब्ध है। कोरिया जिले में नर्सिंग कोर्स हेतु न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एक बेहतर विकल्प है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours