पायनियर के 50 ईयर सलिब्रेशन कार्यक्रम में लक्ष्मी की शायरी ने बांधा-समा…….

Estimated read time 1 min read

अग्रणी बीट कंपनी पायनियर के 50 वर्ष पूर्ण होने पर विगत दिनों छत्तीसगढ़ एवं झारखंड राज्य के संयुक्त तत्वाधान में सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया । आयोजन अंबिकापुर के एक होटल में की गई । जिसमें दोनों ही राज्यों के सभी डीलर एवं सब डीलरों ने हिस्सा लिया और अपनी राय प्रकट किया। कार्यक्रम बैकुंठपुर के कोरिया कृषि केंद्र संचालक और डीलर लक्ष्मी जायसवाल ने अपनी लच्छेदार शायरी एवं शानदार प्रस्तुति से समा बांध दिया ।

उन्होने कहा कि हौसला कहने को, कम रखते हैं । सच को सच कहने, का दम रखते हैं । नफरते दिल से भुला, देते हैं लोग । जिस जगह पायोनियर वाले, कदम रखते हैं । शानदार 50 सालों से, पायनियर ने जलसा दिखाया । किसानों के चेहरे में चमक आती है और किसान मुस्कुराया है । भारत ही क्या विश्व के किसानों ने इसे अपनाया है । शायद यही वजह है किसानों ने पायनियर कम्पनी से हाथ मिलाया है ।


पायनियर की 50वी वर्षगांठ के कार्यक्रम में उन्होंने कंपनी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर जहां कंपनी सहित किसानों को इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि कंपनी का कार्य था बेहतर बीज बनाना जो कंपनी ने किसानों को उपलब्ध कराया और किसानों ने अपने खेतों में बीच से बेहतर मेहनत व उत्पादन करके दिखाया । 50 वर्ष कोई छोटा-मोटा समय नहीं होता है यहां पर कृषि जैसे संवेदनशील कार्य को जिस तरीके से पायनियर कंपनी ने विश्वास एवं भरोसे से कायम रखा है वह आगे भी कायम रहेगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours