गौठान की पोल खोलने पहुंचे पूर्वमंत्री भैयालाल, कहा चारा घोटाले से बडा है गौठान घोटाला

Estimated read time 1 min read

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के आह्वाहन पर आज से प्रदेशभर में “चलबो गोठान-खोलबो पोल” अभियान का आगाज़ पुरे छत्तीसगढ़ में किया गया है। इस अभियान में सूबे के हर मंडल में प्रदेश के तमाम भाजपा नेता गौठान पहुंच रहे है और वहां की पोल खोल रहे है। इस अभियान के तहत आज बैकुन्ठपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रो में भाजपा नेताओ ने गौठान का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान प्रदेश के पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे ने गौठान में गौवंश, गोबर खरीदी, गौ मूत्र खरीदी, वर्मी कंपोस्ट खाद समेत गौठान में गायों के लिए शेड, चारे और पानी जैसी मुलभुत चीज़ों को गैरमौज़ूद बताया है। उन्होने गौठान की हालत देखकर कहा कि “बिहार के चारा घोटाला के समान ही छत्तीसगढ़ में गौठान घोटाला हो रहा है।”


इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम-अंगा, पुटा, टेमरी, और खौड़ के गौठान का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि गौठान में चारों तरफ फैली अव्यवस्था कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट नीतियों का प्रमाण हैं। गौसेवा के नाम पर प्रदेश की सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार कर रही हैं। गौठान में कार्यरत समिति की बहनों ने बताया कि उन्हें शासन द्वारा न वेतन दिया जा रहा हैं और ना ही उनकी समस्याओं की ओर ध्यान दिया जा रहा हैं। प्रदेश सरकार सम्मेलन तो भरोसे का कर रही हैं लेकिन प्रदेश की जनता को सिर्फ धोखा दिया जा रहा हैं।

तैयार कर रहे है जनता का पंचनामा
दूसरी ओर बचरापोड़ी मंडल के ग्राम टेडमा, गेजी, तोलगा, बडे कलुआ, मुगुम, बारी गौठानों का निरीक्षण करने पहंुचे भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल एवं चलबो गौठान-खलबो पोल महा अभियान के सरगुजा संभागीय संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के साथ में जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, मंडल अध्यक्ष प्यारे साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक अवधबिहारी जायसवाल, विधानसभा विस्तारक विश्वनाथ साहू, रामप्रताप, रामरूप राजवाड़े, नरेश राजवाड़े उपस्थित रहें।
जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं का चलबो गौठान-खोलबो पोल कार्यक्रम की जानकारी भूपेश बघेल को हुआ और उन्हांेने ने सभी गौठान में अधिकारी व कर्मचारियों का डिप्टी लगा दिए एवं मजदूर लगाकर लीपा-पोती का करवाने में लग गए है इससे स्पष्ट होता है कि, भूपेश सरकार करोड़ों रूपए का भष्ट्राचार कर क्षेत्र के विकास कार्य में बाधा पहंुचाया है। जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि, कांग्रेस सरकार गौठान को भष्ट्राचार का अड्डा बना रखा है, प्रदेश सरकार ग्राम पंचायत के सरपंचो एवं ग्रामीणों का शोषण कर रही है, साथ ही महिला स्व सहायता समूहों को कार्य का भुगतान, निर्माण कार्याे सहित अपने वायदे को पूरा करने में पूरी तरह से विफल हो रही है ज्यादातर गौठानों में मवेशियों के चारा-पानी की व्यवस्था नही, गौठानों में ताला लटका है।
सरगुजा संभागीय संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, प्रदेश की कांग्रेस सरकार हजारो करोड़ रूपये का बजट गौठान योजना के लिए आबंटित कर सरपंचो एवं सचिवों को डरा-धमका कर गौठान के नाम पर करोड़ो रूपए का भष्ट्राचार किया गया है जिससे ग्राम का विकास कार्य ठप पड़ा है, श्री तिवारी ने कहा कि, एक तरफ गांवो के साथ अन्याय हुआ वही दूसरी तरफ गौठान और गोबर खरीद के नाम पर आबंटित करोड़ो का बंटर बांट कर लिया गया। गौठानों के दौरा करने के दौरान गौठान में न तो गाय है न ही गोबर खरीद कर कंपोस्ट खाद बनाने जैसी कोई कार्य नजर आया कांग्रेस सरकार हर स्तर पर भष्ट्राचार करने का नया रिकार्ड बना रहा है, आने वाले समय में भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएगें।..

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours