जनदर्शन में आने वाले फरियादियो को मिलेट्स कैफे में 10 फिसद की छूट

Estimated read time 1 min read

कलेक्टर जनदर्शन में पेयजल की समस्या लेकर आए विकासखंड सोनहत से शत्रुघ्न तिवारी ने बताया कि जनदर्शन में उनकी समस्या की सुनवाई हुई जिसके पश्चात उन्होंने जनदर्शन के टोकन से कोरिया मिलेट्स कैफे में मिलेट्स व्यंजनों पर मिल रहे 10 प्रतिशत की छूट का भी लाभ उठाया। जिला प्रशासन की पहल से अब जनदर्शन में आये सभी लोगो को कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त टोकन को कोरिया मिलेट्स कैफे में दिखाने पर मिलेट्स व्यजनों पर मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट। श्री तिवारी मिलेट्स कैफे में कोदो से बनी खीर का आनंद लिया और अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि मिलेट्स से बने व्यंजन विलुप्ति के कगार में थे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन कोरिया के पहल से मिलेट्स व्यंजनों को बढ़ावा मिल रहा है और करीब 10 साल के बाद उन्होंने कोदो से बनी इतनी स्वादिष्ट खीर खाई है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours