टोलकर्मियो ने मांग पैसा……बारातियो ने कर दी पिटाई…… पुलिस चौकी पहुॅची शिकायत

Estimated read time 1 min read

यातायात को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए बने हाईवे पर सुविधाओं के नाम पर टोल टैक्स लिया जाता है, लेकिन कर्मचारी अवैध वसूली कर रहे हैं। ऐसी ही स्थिति नागपुर और बरबसपुर के बीच स्थित टोल टैक्स की बनी हुई है। जहा वाहनों पर फास्टैग लगा होने के बावजूद जबरन नकदी वसूली जा रही है। कर्मियों के मनमानी से टोल कंपनी को लाखों का चूना लग रहा है। नकद भुगतान का विरोध करने पर चालकों से अभद्रता कर टोल कर्मी मारपीट पर भी आमादा हो जाते हैं। इसकी शिकायत वाहन चालकों के के द्धारा लगातार की जाती रही है।
नागपुर और बरबसपुर के मध्य स्थित टोल टैक्स कर्मियों की गुंडागर्दी से नाराज कुछ बारातियों के द्धारा टोल कर्मियो की पिटाई करने का मामला तब उजागर हुआ । जब इसकी शिकायत लेकर टोल प्लाजा कर्मी नागपुर चौकी में पहुंचे । मामला 2 दिन पूर्व का बताया जा रहा है । मामले के संबंध में मिली जानकारी की माने तो यहां के टोल कर्मियों के द्वारा अपने आदत के अनुसार रात में वाहन चालकों को जबरन परेशान किया जाता है और उन्हें फासट्रेक ना होने पर जबरजस्ती भारी-भरकम राशि की डिमांड की जाती है। एैसे ही एक मामले से नाराज फोर व्हीलर वाहन के बारातियों ने जमकर टोल कर्मियों की पिटाई कर दी । पुलिस ने टोल कर्मियों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है । मामले की जांच की जा रही है ।
इस टोल के कर्मियो की शिकायतों अब आम हो चली है कि रात हो या दिन इनके द्वारा जबरन वाहन चालकों से तय राशि से अधिक रकम वसूली जाती है। र्चचा है कि फास्टैग नही होने पर उस दिन भी ऐसा ही कुछ मामला सामने आया जब बारातियो सेे ₹500 की डिमांड की जाने लगी । इस पर वाद विवाद इतना बड़ा की बारातियों की झुंड की टोल कर्मियों से पहले हाथापाई हुई बाद में उनकी पिटाई कर दी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours