ग्रामिण क्षेत्रो में हेल्थ एण्ड वेलनेश सेंन्टरो के बाद अब शहरी क्षेत्रो में स्वास्थ सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिए कोरिया जिले नगरिय क्षेत्र में 4 हमर क्लिनिक खुलने जा रहा है। गौरतलब हो कि प्रदेश सरकार की पहल पर स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकृति प्रदान की है। जिला अस्पतालो से भीड कम करने एवं आम लागो के मोहल्ले के आसपास ही स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसे दृष्टिगत रखते हुए कोरिया जिले को 4 हमर क्लिनिक/शहरी हेल्थ एण्ड वेलनेश सेन्टर की स्वीकृति दी गई है, जिसके निर्माण के लिए 37-37 लाख एवं अन्य मद में उपकर व अन्य खरीदी सहित सैलेरी हेतु राशि जारी कर दी गई है। आने वाले छह माह में ये अस्पताल आमजनों की सुविधा हेतु तैयार हो जायेंगे। शहर के चारों कोनों में ये अस्पताल लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करेंगे।
मिलेंगी यह सुविधाएं
शहर में खुलने वाले ये हमर क्लिनिक में एक एमबीबीएस मेडिकल आफिसर, एक लैब टेक्नीशियन, एक एमपीडब्ल्यू, एक स्टाफ नर्स, दो एएनएम एवं एक चतुर्थ वर्ग कर्मचारी की नियुक्ति होगी। इस हमर क्लिनिक में गैर संक्रामक बीमारी, आंख के चेकअप सहित लैब की सुविधा जिसमें कम से कम 30 प्रकार के जांच एवं फार्मेसी की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इन हमर क्लिनिक सह वेलनेस सेंटर में ओपन जिम, गार्डन तथा योगा पटल की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
इन स्थानो पर खोलने का प्रस्ताव
कोरिया जिले के दोनो नगरिय निकाय के लिए 2-2 क्लिनिको की सुविधा दी गई है। बैकुन्ठपुर के महलपारा वार्ड न0 9 व भटटीपारा वार्ड न0 02 एवं शिवपुर-चरचा मे रलवे स्टेशन वार्ड न0 04 व कॉपरेटिव लाईन वार्ड न0 09 में हमर क्लिनिक स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है।
क्या है हमर क्लिनिक
ये संक्रामक एवं गैर संक्रामक बीमारियों के उपचार सहित 24 घण्टे संचालीत होने वाले अस्पताल होंगे। ग्रामिण में बनाये गये हेल्थ एण्ड वेलनेश सेंन्टरो के तर्ज पर यह स्थापित होगा, जिसके निर्माण हेतु 25-25 लाख एवं दवाओ के लिए 12-12 की स्वीकृति मिली है। इन अस्पतालों में फिजियोथेरेपी, नेत्र रोग, नाक, कान, गला, गायनिक, आरथों सहित कई प्रकार के ईलाज की सुविधा के साथ-साथ खून जांच हेतु लैब, दवाई की सुविधा एवं अन्य सुविधाएं होंगी।
as

+ There are no comments
Add yours