किसानो को राहत……खडगवा के 17 हजार किसानो को मिलेगा एटीएम का लाभ…….एक पूर्ण.दूसरा महिने भर में

Estimated read time 1 min read

प्रदेश सरकार जहा एक ओर किसानो को ब्याज मुक्त ऋण दे रही है वही पर अब किसानो को मिलने वाली सुविधा में और इजाफा करने जा रही है। इसके लिए जिला सहकारी बैंको के किसानो को पैसा लेने शाखा नही आना पडेगा। इसके लिए खडगवा जिला सरकारी बैंक शाखा अंर्तगत पोडी में एटीएम मशीन लगाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया हैं जिसका लाभ जिल्दा, पोडी और बैमा समिति के लगभग 50 गॉवो के किसानो जल्द मिलने जा रहा है। शाखा प्रबंधक के पी मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि खडगवा समिति सहित आसपास के क्षेत्र के किसानो को 1 महिने में इसका लाभ मिलने लगेगा।

17 हजार किसानो को मिलेगा एटीएम
क्षेत्र के सैकडो गांव के किसानों, व्यापारियों, पेंशनधारियों व मजदूरों के बैंकों में 17 हजार खाते हैं। इन उपभोक्ताओं को एटीएम कार्ड भी दिए है, लेकिन मशीन के अभाव में लोगों को बैंक में घंटों कतार में लगकर राशि आहरण करना पड़ रहा है। इमरजेंसी में राशि की जरूरत पड़ने पर लोगों को एक-दूसरे से उधार लेकर काम चलना पड़ता है। इन सबसे अब जल्द ही इन सभी को छुटकारा मिलने जा रहा है। इसके लिए 1500 किसानो को एटीएम कार्ड दे दिया गया है।

किसानो ने कहा यह अच्छा पहल
बैंक उपभोक्ताओं व किसानो का कहना है कि गांव में एटीएम नहीं होने से अन्य शहर राशि निकालने जाने या बैंक में कतार में लगने पर काफी समय बर्बाद हो जाता है। गांवों के लोग खाद बीज सहित अपने जरुरतो के लिए खरीदारी करने शहर आते हैं। लेकिन एटीएम नहीं होने से परेशानी होती है। गांव के लोगों को भी रुपए निकालने के लिए अन्य शहर जाना पड़ता है। यहां एटीएम लगने से अब सहुलियत होगी। किसान ने भूपेश सरकार के इस फैसले से काफी खुश नजर आ रहे हैं।

भीषण गर्मी में मिल रहा छाया, पानी
42 डिग्री पारा, चिलचिलाती धूप एवं भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। विशेषकर धूप और गर्मी में बाहर काम करने वाले मेहनतकश दैनिक मजदूर, किसानो तथा अन्य लोगों को छाया व ठंडा पेयजल को लेकर बैंक शाखा में पूरी व्यवस्था पहले से ही मौजूद है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours