चुनाव से पहले घमासान, तीनो विधानसभाओ में बीजेपी के कई दावेदार?

Estimated read time 1 min read

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए चंद महीने ही शेष रह गए हैं ऐसे में क्षेत्र के तीनो विधानसभाओ में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के पदाधिकारी चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं और अपने कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के साथ गांव गांव का दौरा भी कर रहे हैं। वहीं इस चुनाव में एक बार फिर से अपना भाग्य आजमाने के लिए बीजेपी के पुराने प्रत्याशी और कांग्रेस के सभी वर्तमान विधायक भी अपने-अपने विधानसभा में सक्रिय हो गए हैं।
क्षेत्र की तीनो विधानसभाओ में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01, एकमात्र सामान्य सीट भरतपुर-सोनहत विधानसभा के साथ ही आदिवासियो के लिए आरक्षित है। जबकि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 बैकुन्ठपुर सामान्य है। तीनो ही विधानसभा सीटों में भी बीजेपी के पुराने प्रत्याशी अभी से दावेदारी के लिए अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए हैं। बीजेपी के इन पुराने प्रत्याशियों पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे, चंपादेवी पावले एवं श्याम बिहारी जायसवाल का कहना है कि साल 2018 विधानसभा चुनाव में एंटी-इनकंबेंसी की वजह से उन्हें चुनाव में हार मिली थी। पूर्व कोरिया जिले के 3 के 3 सीटों में कांग्रेस को जीत मिली थी। लेकिन इस चुनाव में ऐसा नहीं होगा अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो इस चुनाव में जरूर उन्हें जीत मिलेगी।

गिना रहे केन्द्र की योजनाए व राज्य सरकार की कमिया

इस दावे के साथ बीजेपी के सभी पुराने प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा के क्षेत्रों में दौरा करने के साथ यहां राज्य सरकार की विफलता और केंद्र सरकार की योजना बताने में जुट गए हैं। ताकि पार्टी के बड़े नेता उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में दोबारा मौका देकर उन्हें प्रत्याशी बनाये। इधर बीजेपी के पुराने प्रत्याशी के साथ कांग्रेस के वर्तमान विधायक भी अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों के गांव गांव में दौरा शुरू कर चुके हैं।

तीनो पूर्व प्रत्याशी टिकट पाने के प्रबल दावेदार

दिसंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के 3 सीटों में कुछ सीटो में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। 2018 के विधानसभा चुनाव में 3 के 3 सीटों में कांग्रेस की जीत से आगामी चुनाव में भी कांग्रेस अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही हैं। लेकिन बीजेपी 2018 के विधानसभा चुनाव में मिली हार की वजह एंटी-इनकंबेंसी बता रही है और इस चुनाव में 3 के 3 सीटों में अपनी जीत का दावा कर रही है। पिछले चुनाव में बीजेपी से प्रत्याशी रहे सभी पुराने चेहरों ने चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

तीनो सीटो पर कैसे हैं हालात


क्षेत्र की जनरल सीट बैकुन्ठपुर में बीजेपी से दो बार के विधायक एवं पूर्वमंत्री भैयालाल ने बैकुन्ठपुर विधानसभा में अपनी सक्रियता विगत एक साल से बढ़ा रखा है। और दावेदारी में भाजपा के सामने उनके कद का कोई अन्य उम्मीदवार नजर नही आ रहा है। यही कारण है कि क्षेत्र में अभी से उन्हे जनता का पूरा सहयोग मिलने की बात लोग स्वयं कर रहे हैं। वैसे भी क्षेत्र में एक मात्र जननेता का ओहदा रखने वाले भैयालाल राजवाडे की बैकुन्ठपर विधानसभा के अतिरिक्त भरतपुर-सोनहत, मनेन्द्रगढ एवं भटगवॉ विधानसभा में अच्छी खासी पकड मानी जाती है। बैकुन्ठपुर विधानसभा भाजपा में सर्वमान्य नेता के तौर पर वे माने जाते हैं। इसलिए वे एकमात्र उम्मीदवार माने जा रहे हैं क्षेत्र की जनता के मत को माने तो भैयालाल बैकुन्ठपुर सीट पर जीत की गारंटी जैसी बात कही जा रही है। इस दौरान विधानसभा के हर गांव में पहुंचने के साथ ग्रामीणों की समस्या सुनकर अपने स्तर पर उसका समाधान भी कर रहे हैं और उन्हें ग्रामीणों का प्यार भी मिल रहा है। दूसरी ओर भरतपुर-सोनहत वर्तमान विधायक गुलाब कमरो और चंपा देवी पावले व मनेन्द्रगढ सीट पर विनय जायसवाल और श्याम बिहारी जायसवाल के बीच मामला 50-50 का नजर आ रहा है। हालांकि इन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 व 02 में बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट लंबी है। लेकिन 2018 के चुनाव में बीजेपी के पूर्व प्रत्याशियों को उम्मीद है कि पार्टी उन्हें एक बार फिर से मौका देगी। इस वजह से अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में इन पूर्व प्रत्याशियों ने सक्रियता बढ़ा दी है। वहीं कांग्रेस के वर्तमान विधायक भी दोबारा टिकट पाने के लिए लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुन उनका समाधान करने में जुटे हुए है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours