शहर के एसएलआरएम सेंटर के कचरे को गेज नदी मे प्रवेश पर तत्काल लगे रोक – अनुराग

Estimated read time 1 min read

बैकुन्ठपुर शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली गेज नदी में शहर के एसएलआरएम सेंटर अधिकतर कचरा बगल में बह रही गेज नदी की में प्रवेश कर रहा है । यह कहना है गौरक्षा वाहिनि के जिलाध्यक्ष अनुराग दुबे का। उन्होने कहा कि पूरा एसएलआरएम सेंटर का कचरा बहती हुई गेज नदी में जाकर समा रहा है। बडी विडंबना है कि आज इसे कोई देखने वाला नहीं है । पहले से ही इस नदी की दुर्गति हो चुकी है ऊपर से अब पूरे शहर का कचरा बहती हुई नदी में जाकर के जाकर समा रहा है। जिससे नदी का पानी तो प्रदूषित हो रहा है। नपा से शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गेज नदी का किनारा नगर पालिका के लिए कचरा डंप करने का स्थान बन चुका है। दूसरी ओर नगर पालिका का कहना है कि शहर से निकलने वाले कचरे डंप हो रहा है। इसे एसएलआरएम सेंटर पर ही डंप किया जाता है। इसके बाद कचरे की छंटाई की जाती है। कचरे को मवेशी व अन्य जानवर गांवों में फैला देते हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours