बैकुन्ठपुर क्षेत्र के चरचा कॉलरी में अवैध अतिक्रमण पर एसईसीएल का इंठा चला और आज अधिकारियों के द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाई की गई। इस दौरान चरचा कॉलरी की पुराने थाने सामने मुख्य मार्ग से सटे एसईसीएल की जमीन पर अवैध अतिक्रमण को एसईसीएल प्रबंधन हटाया गया। इससे दो महीने पूर्व अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया था परंतु उनके द्वारा अतिक्रमण को नहीं हटाया गया जिस पर एसईसीएल महाप्रबंधक बी.एन. झा के निर्देश पर एसईसीएल सह क्षेत्र प्रबंधक पी.क.े मंडल के नेतृत्व में सुरक्षा प्रहरीयो के दल बल के साथ गुरुवार को पुराने थाने के समीप बने अतिक्रमण को हटाने पहुंचे।
as


+ There are no comments
Add yours