सहकारिता मंत्री के आश्वासन पर 18 दिन बाद सहकारी कर्मचारी संघ ने स्थगित किया हड़ताल

Estimated read time 1 min read

छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ अपनी 3 सूत्रीय मांगो को लेकर 1 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे । 18 जून को रायपुर जिला सहकारी बैंक में आवश्यक बैठक की गई बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कर्मचारी संघ के समस्त पदाधिकारी प्रदेश के जिला अध्यक्ष के द्वारा सर्वसम्मति से आगामी दिवस तक हड़ताल स्थगन किये जाने का निर्णय लिया।
इसके पूर्व हमारी 3 सूत्रीय मांगों में दो मांगों को सहकारिता मंत्री प्रेमसाय, टेकाम अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा, सहकारिता विभाग पंजीयक अपेक्स बैंक एमडी के समक्ष कर्मचारी संघ की बरसों पुरानी मांगों पर सहमति बनी।
गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ के हडताल से किसानो को समितियों से खाद्यान्न सामग्री वितरण नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था । सहकारिता मंत्री के भरोसे पर छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ की बैठक में लिए निर्णय के अनुसार 19 जून से समस्त समितियों का कार्य फिर से शुरु किया जायेगा।


संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने बताया कि हमने समस्त शासन प्रशासन के समक्ष उपस्थित में यह भी निवेदन किया कि जो भी कार्यवाही छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ के समिति कर्मचारियों की ऊपर की गई है उसे निरस्त की जाये। जिसे सहर्ष स्वीकार किया गया है जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सरगुजा के अध्यक्ष रामदेव राम के उपस्थिति में मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाये जाने की बा कही गई।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, प्रदेश संयोजक भोला राम यादव, अरुण बेहरा पंकजसाव, नर्मदा देवांगन, मनीराम केवत, पोषण धुरंधर, उत्तम सेठिया, सनलिप्त कुशवाहा, विनय सिंह, ज्ञान गुप्ता, शेख हिदायतुल्ला, सेवक राम साहू, पिंटू सिन्हा, रविंद्र गुर्जर, धर्मेंद्र कुशवाहा आदि सभी भारी संख्या में छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ उपस्थित थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours