यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अब कोरिया पुलिस सख्त हो गई हैं, जिस भी वाहन चालक द्वारा नियम तोड़ा गया, उसका सीधे चालान ही बनाया जा रहा है। इस दौरान यातायात विभाग बैकुन्ठपुर ने 15 अप्रैल से 15 जून तक 60 दिनो में अब तक का रिकार्ड 2785 प्रकरणो में 9 लाख 20 हजार की वसूली की है। जहा पर यातायात विभाग के द्धारा क्षेत्रों में चौराहों व मुख्य मार्ग पर वाहनों को रोका गया व नियम तोड़ने वालों से अर्थदंड वसूला गया। जिले में पहली बार इतने बडे पैमाने पर चालानी कार्यवाही हुई हैं, जिसके कारण नियम तोड़ने वालों से अर्थदंड वसूलने का एक रिकॉर्ड भी कोरिया में कायम हुआ है। इससे पहले कोरिया जिले में इतनी बड़ी मात्रा में यातायात विभाग ने कभी कार्यवाही नहीं की थी।
दरअसल, कोरिया पुलिस अधिक्षक के निर्देश पर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर दौड़ते तेज वाहनों व नियमों का पालन नहीं करने के कारण हादसों की संख्या बढ़ी है। इन हादसों में कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। ऐसे में नियमों का पालन करने वाले व ओवर स्पीड गाड़ी चलाने वालों को रोकने के लिए पुलिस अब सड़कों पर उतर चुकी है। इसके लिए जिले में एक साथ चालानी कार्रवाई की शुरुआत अप्रैल में एसपी के निर्देश पर शुरू की गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रो मेंयातायात विभाग के जवानों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही की हैं, सुबह 9 बजे से शुरू करते हुए कार्रवाई 41 डिग्री के तापमान में शाम तक चलती रही। विभाग द्धारा इस दौरान बगैर हेलमेट, तीन सवारी, बगैर नंबर प्लेट, मार्डिफाईड बाइकों के साइलेंसर सहित चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट नहीं लगाने व पीयूसी नहीं होने पर जुर्माना वसूल किया गया है। वहीं चालकों के वाहनों को लेकर दस्तावेज भी देखे गए, जिसमें कमी होने पर भी चालान बनाए गए है।
राजनितिक दवाब नही आया काम
यातायात कर्मियों द्वारा रोके जाने पर अक्सर वाहन चालको के द्धारा में जवानों के रोकने पर युवकों ने नेताओ से बात करवाने की कोसिे की जाती रही। तमात राजनितक दवाबो के बावजूद कार्यवाही के लिए खडे कर्मियों ने बात करने से मना कर दिया। अंततः चालको ने नियम के अनुसार चालानी कार्यवाई को विवश होना पडा।
367 मामले किये न्यायलय के हवाले
जिले में हुए सडक हादसे को रोकने कोरिया जिला प्रशासन भी अलर्ट हैं, जिसके बाद नियम तोड़ने वाली सभी छोटेे-बडे को कार्यवाही के दौरान रोका गया। इस दौरान सभी के भी चालान बनाए गए है। जिले के यातायात विभाग के द्धारा 367 प्रकरणो के 1 लाख 10100 रु. अर्थदंड मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न घाराओ में चलानी कार्यवाई कर समन शुल्क वसुल कर न्यायलय में पेश किया।
as

+ There are no comments
Add yours