डॉलफिन बस की छत से गिरा खलासी, हुई मौत…….

Estimated read time 1 min read

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के न्यू प्रतिक्षा बस स्टेंड में सोमवार को खडी बस से गिरकर खलासी की मौत हो गई। हादसे के बाद खलासी को जिला अस्पताल बैकुन्ठपुर ले जाया गया जहा उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और खलासी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबध में बैकुन्ठपुर कोतवाली प्रभारी नितिन तिवारी ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब 8 बजे पौराधार से अम्बिकापुर जा रही डॉलफिन बस क्रमांक सीजी 15 एबी 0282 का खलासी शिव प्रसाद सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी बंजारीडाढ, खडगवा जिला एमसीबी का रहने वाला है। जो बैकुन्ठपुर में सामान उतारने बस पर चढा की इस दौरान बस के उपर से नीचेगिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होने बताया कि घटना की वजह पीएम में सामने आयेगी। इसलिए खलासी बस से क्यो गिरा अभी इस सबंध में पुख्ता तौर पर कुछ कह नही सकते हैं। उन्होने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours