जिले में रोजगार कार्यालय नही खुलता, पंजीयन के लिए भटकते हैं बेरोजगार……

Estimated read time 1 min read

बेरोजगारों को भत्ता और रोजगार देने का दावा करने वाली छत्तीसगढ़ सरकार की कलई कोरिया जिले में खुलती नजर आ रही है जहां पर रोजगार कार्यालय का दफ्तर जर्जर अवस्था में गिरने के लिए खड़ा है तो दूसरी और कार्यालय का फाटक कभी खुलता ही नहीं है। यही कारण है कि यहां जिले के बेरोजगारों को पंजीयन कराने के लिए भटकना पड़ रहा है कि जिसकी शिकायत बेरोजगारों के द्वारा आए दिन जिला प्रशासन एवं स्थानी जनप्रतिनिधियों से लगातार कर रहे हैं किंतु इसके बावजूद भी किसी के कान में जूं नहीं रेंग रहा है। गौरतलब हो कि संयुक्त कोरिया जिले में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर रोजगार कार्यालय का संचालन मनेंद्रगढ़ में किया जाता था जबकि बैकुन्ठपुर जिला मुख्यालय होने के बावजूद सिर्फ मंगलवार को रोजगार अधिकारी के द्वारा मात्र 3 से 4 घण्टे ही पंजीयन किया जाता था । इसके बाद जिन्हें पंजीयन कराना होता था वह मनेन्द्रगढ़ का चक्कर लगाते थे वहीं पर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला बनने के बाद कई महीने बीत चुके हैं । किंतु कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में रोजगार कार्यालय का दफ्तर नही खुलने से बीते कई महीनों से अपने पंजीयन को लेकर बेरोजगारों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours