प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्धारा गत रविवार को बैकुन्ठपुर रोड रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की नींव वर्चुअल माध्यम से रखा गया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का 20.74 करोड़ रुपये से पुनर्विकास होगा। देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का प्रधानमंत्री ने बटन दबाते ही ऑनलाइन शिलान्यास किया। कोरिया जिला मुख्यालय का रेलवे स्टेशन बैकुन्ठपुर रोड क्षेत्र का एकमात्र रेलवे स्टेशन है, जो इस योजना में शामिल हुआ है। इसी को लेकर प्रदेश के पूर्व मंत्री व भाजपा के कददावर नेता भैयालाल राजवाडे ने पोस्ट कार्ड पर देश के प्रधानमंत्री को आभार पत्र लिखकर उनका कोरिया जिले की जनता की ओर से धन्यवाद प्रकट किया है।
भैयालाल राजवाडे ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1459.6 करोड़ रुपए की लागत से छत्तीसगढ़ के 7 स्टेशनों में बैकुन्ठपुर रेलवे स्टेशन को शामिल कर ऐतिहासिक सौगात देने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को मैं कोरिया एवं प्रदेश की ओर से धन्यवाद देता हॅू।
वरदान सााबित होगा योजना
पूर्वमंत्री श्री राजवाडे ने इस योजना को रेल यातायात के लिए वरदान बताते हुए कहा कि पुनर्विकास के बाद इस स्टेशन में एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधाएं मिलेंगी। स्थानीय संस्कृति और वास्तुकला की भी यहां झलक दिखेगी। पुनर्विकास का यह काम करीब आठ माह में पूरा हो जाएगा। अप्रैल 2024 तक स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से चकाचक मिलेगा। यहां बेहतर भवन, पार्किंग, ग्रीन स्टेशन, दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल सुविधाएं, पर्याप्त लाइटिंग जैसी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। आधुनिक वेटिंग रूम, बेहतरीन शौचालय, सीढ़ियां, रैंप और लिफ्ट आदि का प्रावधान, रूफ प्लाजा के रूप में काम करने वाला 12 मीटर चौड़ा एफओबी बनाया जाएगा। चित्रलेख, आधुनिक दूरसंचार कोच जैसी यात्री सुविधाएं, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, सार्वजनिक सूचना, प्रणाली, संकेत, डिजिटल घड़ियां इसमें शामिल रहेंगी।
as


+ There are no comments
Add yours