दूर्ग में आयोजित राज्यस्तरीय कूडो मिक्समार्शल आर्ट खेल में जिले के दोनों बालिकाओं ने जीते स्वर्ण व कांस्य

Estimated read time 1 min read

कोरिया के पाडवपारा की धनेश्वरी ने कैटेगरी 21 से 23 वर्ष में पी.आई. जीता स्वर्ण पदक और पटना से कैटेगरी 21 से 23 वर्ष में पी.आई. में रतन माला ने जीता कांस्य पदक जीत कर कोरिया जिले का नाम रौशन किया। गत 29 व 30 जुलाई को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सुभाष नगर के कुर्मी भवन में आयोजित द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कूडो मिक्समार्शल आर्ट खेल में जिले के दोनों बालिकाओं ने स्वर्ण पदक और कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। स्वर्ण पदक विजेता धनेश्वरी कांस्य पदक विजेता रतन माला ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता और अपने कोच भगवानदास को दिया है । उन्होंने पाडवपारा की बबीता देवांगन को विशेष धन्यवाद दिया है बबीता ग्वाले ने इन बच्चियों को सदैव साथ सहयोग और मार्गदर्शन करती रही है इस कार्यक्रम में 8 जिले के बच्चों ने हिस्सा लिया था लगभग 130 बच्चों के बीच में बहुत ही बड़ा कंपटीशन स्टेट लेवल चौंपियनशिप हुआ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours