आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भाजपा मेरी माटी मेरा देश अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में वीर सपूतों को याद किया गया। अमृत काल के पंच प्रण से सभी भाजपा कार्यकर्ताओ व जनप्रतिनिधि प्रतिज्ञाबद्ध हुए और शपथ ली। प्रदेश के पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे ने कार्यकर्ताओं को मेरी माटी-मेरा देश अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होंने कहा- भारत के प्रत्येक नागरिक पर अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी है।
यह अभियान पर्यावरण के लिए अमृत साबित होने वाला है। मेरी माटी-मेरा देश अभियान के जरिए भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मुद्दे को धार देती नजर आ रही है। अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र के हर घर से मिट्टी और शहरी क्षेत्र के हर घर से एक चुटकी अक्षत कलशों में एकत्रित करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक गांव और शहरों में प्रत्येक वार्ड में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका भी बनाई जाएगी।
वही पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि वर्षों गुलामी के बाद हमें आजादी कठिन संघर्षों से मिली है, इसको सहेज कर रखने की आवश्यकता है। हमारा राष्ट्र निर्माण एवं प्रगति में विश्व स्तर पर आगे चल रहा है भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य राष्ट्र निर्माण में निष्ठा पूर्वक अपना योगदान देना है। हमे अपनी राष्ट्रीय धरोहर एवं सांस्कृतिक विरासत को संभाल कर रखना होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि गांव के एक सामान्य व्यक्ति को देश की माटी के महत्व को बताते हुए देश की माटी से जोड़ना है।
as

+ There are no comments
Add yours