तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पुत्र मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में बुद्धवार को बैकुन्ठपुर में भाजपा ने उसका पुतला दहन किया गया। इस दौरान प्रदेश के पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे ने कहा कि देश की 80 फीसदी आबादी सनातनी हैं। सनातन धर्म सबसे प्राचीन धर्म है। भारत में रहकर हिंदुओं के सनातन धर्म को खत्म करने की बात करना व बीमारियों से सबसे महान धर्म की तुलना करना मंत्री स्टालिन की घृणित मानसिकता को दर्शाता है। उन्होने एनडीए के खिलाफ बनाये गये महागठबंधन आईएनडीआईए की बैठक के तुरंत बाद उसके सहयोगी पार्टी डीएमके सरकार के मंत्री व मुख्यमंत्री के पुत्र द्वारा सनातन धर्म के विरोध में बयानबाजी करना महागठबंधन के सनातन विरोधी होने का प्रमाण प्रस्तुत कर रहा है।
महागठबंधन के सूत्रधार कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान खेलते फिर रहेे हैं, और इस नफरती बयान पर मौन साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल समस्त दल जिसमें प्रमुख रूप से कांग्रेस पार्टी हिंदू सनातन धर्म विरोधी है। कांग्रेस पार्टी के मुखिया मल्लिकार्जुन खड़गे भी सनातन धर्म व हिंदुओं के विरोध में अनेक मंचों पर लगातार बयान देते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत में विपक्षी दलों ने महागठबंधन आईएनडीआईए का गठन सनातन धर्म को समाप्त करने व हिंदुओं का नरसंहार करने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि विधर्मियों की मानसिकता व मंसूबों को देश की जनता कभी कामयाब नहीं होने देगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल सहित कार्यकर्ता बडी संख्या में आदि उपस्थित थे।
as


+ There are no comments
Add yours