राम वन-गमन पदयात्रा पर निकले मनोज का बैकुन्ठपुर में ढोल नगाडो के साथ जोरदार स्वागत

Estimated read time 1 min read

नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह व सर्मथको ने घडी चौक पर किया पुष्पवर्षा

पिता सेे वनवास का आदेश पाकर प्रभु श्रीराम चन्द्र जी जिन राहो पर गुजरकर मर्यादा पुरुशेत्तम भगवान बने आज एमसीबी जिले का एक युवा उनके त्रेता युग में तय किये गये मार्गाे पर चलने का निर्णय किया है वही एमसीबी जिले का युवक मनोज चतुर्वेदी आज कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर पहुॅचे। जहा घडी चौक पर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने सर्मथको व शहरवासियो संग पुष्पवर्शा कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नेताप्रतिपक्ष ने कहा कि इस आधुनिक युग के सांसारिक मोह माया को छोड़कर हम सभी को यह संदेश दे रहे हैं कि ईश्वर की शरण में ही सब कुछ है । स्वागत कार्यक्रम के दौरान वेदांती तिवारी राजीव गुप्ता प्रभाकर सिंह विजय प्रजापति ननकू महाराज अर्पित गुप्ता वैभव सिंह सौरभ गुप्ता साजिद उस्मानी मन्नू गुप्ता अंकित गुप्ता लवी दिनेशदुबे रवि राजवाड़े प्रमोद सिंह प्रखर जायसवाल मयंक गुप्ता प्रशांत सिंह लाल दास अंकित गुप्ता नंदू प्रजापति संगीता राजवाड़े लक्ष्मी सिंह उषा सिंहएवं अन्य धर्म प्रेमी भारी संख्या में घड़ी चौक में उपस्थित रहे।

यह है मान्यता

मान्यता के अनुसार मर्यादा पुरुशोत्तम भगवान राम चन्द्र माता सीता व छोटे भैया लक्षमण संग छत्तीसगढ़ के सीतामढ़ी-हरचौका से प्रवेश किया। भरतपुर के पास स्थित यह स्थान मवई नदी के तट पर है। यहां गुफानुमा 17 कक्ष हैं जहां रहकर श्रीराम जी ने भगवान शिव की आराधना की। हरचौका में कुछ समय बिताने के बाद वे मवई नदी से होते रापा नदी पहुंचे। यहां से सीतामढ़ी घाघरा पहुंचे। कुछ दिन यहां रुकने के बाद घाघरा से कोटाडोल पहुंचे। यहां से नेउर नदी तट पर बने छतौड़ा पहुंचे, जहां भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण ने पहला चातुर्मास बिताया।

स्थानिय लोगो का कहना है कि छतौड़ा आश्रम से देवसील होकर रामगढ़ की तलहटी से होते तीनों सोनहत पहुंचे। यहीं पर हसदो नदी का उद्गम होता है। इसके किनारे चलते हुए तीनों अमृतधारा पहुंचे। यहां कुछ दिन रहने के बाद जटाशंकरी गुफा फिर बैकुंठपुर होते पटना-देवगढ़ पहुॅचे। आगे सूरजपुर में रेण नदी के तट पर पहुंचे। फिर विश्रामपुर होते अंबिकापुर पहुंचे। पहले सारारोर जलकुंड फिर महानदी तट से चलते हुए ओडगी पहुंचे। यहां सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफा में दूसरा चातुर्मास यानी 4 माह बिताया।



as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours