भितरघातियों की कुंडली तैयार कर रही भाजपा-कांग्रेस……….

Estimated read time 1 min read

विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में अब मात्र 8 दिन ही शेष है, हार-जीत को लेकर दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की नींद उड़ी हुई है। सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने जहां एढ़ी-चोंटी का जोर लगाया है, वहीं भाजपा ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। हालांकि अभी परिणाम सामने नहीं आए हैं, लेकिन दोनों प्रमुख दलों में पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों की कुंडलियां तैयार होना शुरू हो गई है।
सपन्न हुए इस विधानसभा चुनाव में दोनों प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा भितरघातियों से अछूते नहीं रहे हैं। चुनाव में कई नाराज पार्टीजनों ने खुलकर संगठन विरोधी कार्य किया तो कई छिपते-छुपाते पार्टी प्रत्याशियों को कमजोर करने में जुटे रहे।
बैकुन्ठपुर विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और भाजपा दोनो दलो ने पुराने चेहरे मैदान में रहे। टिकट वितरण के बाद से दोनों ही दलों में विरोधियों की फौज बढ़ती गई। तो कुछ ने पार्टी में रहकर भितरघात किया। बैकुन्ठपुर सीट पर कांग्रेस से अम्बिका सिंह देव और भाजपा से भइया लाल राजवाडे आमने-सामने हैं। चुनाव के दौरान दोनो प्रमुख दलो में अंदरुनी रूप से नुकसान पहुंचाने वालों की कमी नहीं रही। पार्टी से नाराज कई नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चोरी-छिपे बगावत के तेवर दिखाए। जिस पर दोनो दलो के आलाकमान ने नजर गढाया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours