गुमटियो पर देर रात तक चाय की चुस्कियों के साथ चुनावी चर्चा गर्म…..

Estimated read time 1 min read

शहर के गुमटियॉ एक बार फिर गुलजार नजर आ रहे हैं इन गुमटियो पर देर रात तक चुनावी चकल्लस चल रही है। हर कोई अपने हिसाब से सरकार बना और गिरा रहा है। गुमटियो पर आने वालों में कई ऐसे भी हैं जो कुछ वर्षों पहले तक यहां नियमित रूप से आते थे, लेकिन फिर उन्होंने यहां आना बंद कर दिया। अब जब मतदान के बाद प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम के रूप में बैकुन्ठपुर के रामानुज स्कूल के स्ट्रांग रूम में कैद है तो इन गुमटियो पर चुनाव चर्चा जोरों पर है। हर किसी के अपने दावे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा बैकुन्ठपुर विधानसभा सीटों को लेकर हो रही है।

ये शहर की कुछ ऐसी जगह हैं जहां वर्षों से मजमे जमते रहे हैं। रोजना रात यहां लोगों का मजमा जमता है। लोग आते हैं चर्चाएं करते हैं और फिर चले जाते हैं। खास बात यह कि कभी कोई किसी को बुलाने नहीं जाता, लोग स्वतः यहां आते हैं। शहर के पान ठेलो और चाय दुकानो सहित आग तापते लोगो के झुण्ड पर होने वाली चर्चाओं में कई राजनेता और राजनीतिक के जानकार शामिल होते रहे हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours