गुरुनानक जयंती की तैयारिया शुरू, शब्द कीर्तन से गूंज रहा….सोमवार को निकाली जायेगी प्रभातफेरी

Estimated read time 1 min read

27 नवंबर सोमवार को गुरू नानक देव जी का 554वां प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। बैकुन्ठपुर में प्रकाशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत गुरुनानक जयंती के अवसर पर प्रभात फैरी निकाली जा रही है। जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व के लिए गुरुद्वारा प्रमुख सरदार बलजीत सिंह ने बताया कि इस वर्ष श्री गुरू नानकदेव जी की जयंती को हर्षाेल्लास से मनाये जाने हेतू कार्यक्रम रखें जा रहे हैं । इसी कड़ी में गुरुद्वारा साहिब जी में सहज पाठ चल रहें हैं तथा गुरू सिंह सभा की बेहद उत्साहित संगत के द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा हैं। सोमवार को प्रभात फेरी निकाली जा रही है। जो सुबह 4.50 बजे गुरुद्वारा साहिब जी से प्रभातफेरी निकाली जाएगी तथा प्राभत फेरी नगर में कीर्तन करते हुए गुरुद्वारा साहिब वापस पहुंचेगी। वापसी उपरांत निशान साहिब जी को चोला बदला जाएगा ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours