हर वर्ष की भांति प्राथमिक व माध्यमिक शाला डकईपारा में बच्चों को सामाजिक गतिविधियो और अनुभवों से जोड़ने हेतु बाल मेले का आयोजन संस्था द्वारा किया गया । जिसमें बच्चों की छोटी-छोटी सुंदर दुकानों से पकवान आदि का स्वाद पूरे गांव के लोगो ने खुशी खुशी चखा । कार्यक्रम का आयोजन बच्चों में मानसिक व शारीरिक रूप से बेहतर समझ विकसित कराते हुए उन्हें भारत का एक सच्चा नागरिक बनाने के उद्देश्य से किया गया।
कार्यक्रम में प्राथमिक व माध्यमिक शाला डकईपारा के बच्चे पालक,शिक्षक व ग्रामवासी, विशेष अतिथि, संकुल प्रभारी, सीएससी व विद्यालय से शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एवं सेवा निवृत हो चुके शिक्षक शेषमणि मिश्रा, रामभजन मिश्रा, रामावतार मिश्रा, प्रसिद्ध नारायण तिवारी व श्री पैकरा, श्री पांडे व सी.एस.साहू का स्वागत किया गया । उक्त कार्यक्रम का बच्चों व उपस्थित सभी लोगों ने बहुत ही आनंद उठाया। शिक्षा जगत में आज इस तरह का आयोजन एक मिसाल है, जिससे बच्चों में कई गुणों का विकास होता है। विद्यालय में बाल महोत्सव में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें खेलो, डांस, चित्रकला आदि में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
as


+ There are no comments
Add yours