रविवार साफ होगा नये विधानसभा का चेहरा, एैसे आये थे 2018 के परिणाम

Estimated read time 1 min read

प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों में अब मात्र 24 घण्टे का समय ही शेष रह गया है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी हार-जीत का गणित लगाना शुरू कर दिया है। इधर, एग्जिट पोल के आंकड़ों से भाजपा को झटका लगा है और प्रदेश में दोबारा कांग्रेस सरकार बनती हुई दिख रही है, हालांकि वास्तविक आंकड़े रविवार को परिणाम आने पर ही आंकडो पर मोहर लग सकेगी।

एैसे थे 2018 के परिणाम
साल 2018 के विधानसभा चुनाव परिणाम भाजपा के लिए बड़ा झटका रहे था, तब कांग्रेस प्रदेश में 15 साल का वनवास खत्म कर सत्ता में लौटी थी और भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी थी। वही पर क्षेत्र के तीनो विधानसभा के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आये थे। 2018 में क्षेत्र के तीनो विधानसभा में जीत के अंतर की बात करे तो भरतपुर-सोनहत में कांग्रेस के गुलाब कमरो 16533 वोटो से जीते थे, मनेन्द्रगढ विधानसभा में कांग्रेस के डॉ. विनय जायसवाल 4011 वोटो से विजयी हुए थे वही पर बैकुंठपुर विधानसभा की बात करे तो कांग्रेस की अम्बिका सिंह देव ने क्षेत्र के सबसे चर्चित विधानसभा में 5339 मतो से सफलता प्राप्त किया।

भरतपुर-सोनहत विधानसभा
1 गुलाब कमरो (कांग्रेस) 51732
2 चंपादेवी पावले (भाजपा) 35199
3 श्याम सिंह मरकाम (जीजीपी) 26632
4 कृष्ण प्रसाद चेरवा (बसपा) 9689
5 उपरोक्त में से कोई नहीं ( नोटा ) 3360
6 सुखमंती बाई (आप) 2205
7 शरण सिंह (भारत) 1486
8 कृष्णकांत नागवंशी (सीवीजीआरपी) 1409
9 मदनलाल (बीवाईपीपी) 837
10 पूजा सिंह पोया (पीएसपीयू) 626

मनेंद्रगढ़ विधानसभा
1 डॉ. विनय जायसवाल (कांग्रेस) 34803
2 श्याम बिहारी जायसवाल (भाजपा) 30792
3 लाखन लाल श्रीवास्तव (जेसीसीजे) 12452
4 आदित्य राज डेविड (जीजीपी) 11425
5 उपरोक्त में से कोई नहीं (नोटा) 2106
6 सतीश कुमार सिंह (एएएपी) 992
7 दीपक कुमार (भारत) 795
8 दिगंबर सिंह (आईएनडी) 750
9 जलजीत सिंह पोया (आरजीओपी) 517
10 डॉ. फ्लोरेंस नाइटिंगल सागर (जद(यू)) 367
11 प्रताप सिंह (बीवाईपीपी) 261

बैकुंठपुर विधानसभा
1 अंबिका सिंह देव (कांग्रेस) 48885
2 भैयालाल राजवाड़े (भाजपा) 43546
3 संजय सिंह कामरो (जीजीपी) 20247
4 बिहारी लाल राजवाड़े (जेसीसीजे) 9236
5 उपरोक्त में से कोई नहीं (नोटा) 2630
6 सुनील सिंह (आप) 1504
7 राम नारायण साहू (आईएनडी) 1171
8 चिंतामणि सांडिल्य ( ) 710
9 गोपाल सिंह (आईएनडी) 615
10 राम प्रताप साहू (बीवाईपीपी) 579
11 लव सिंह उदय (आरजीओपी) 426

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours