बैकुन्ठपुर की जनता ने भैयालाल राजवाडे को विजय दिलाकर एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता का प्रमाण दिया है। कांग्रेस की कर्ज माफी जैसी कथित प्रभावकारी घोषणा और कई तरह के चुनावी दांव-पेंचों के चलते टक्कर वाली मानी जा रही बैकुन्ठपुर सीट पर रमन की ऐतिहासिक मतों से जीत ने बता दिया कि ईलाज वाले की वह सरल व स्वच्छ छवि भा गई।
नकारात्मकता से कोसों दूर रहने वाले भैयालाल बड़ी सहजता से लोगों के बीच पहुंचते रहे। हमेशा लोगो की सेवा लिए उपलब्ध रहे। उनके इसी व्यक्तित्व को जनता ने तीसरी बार पसंद किया। लोगों ने उनके 5 वर्षों के मंत्रितत्व काल को करीब से देखा है। उनकी बेदाग छवि हर वर्ग को भायी। इस जीत से यहां की जनता के प्रति भैयालाल का विश्वास प्रगाढ़ हुआ है।
यह भी कह सकते हैं कि यह योग्य राजनेता की भी जीत है। क्योंकि विगत पांच वर्ष के कांग्रेस की विधायक ने बताया की विधायक यदि जनता को दर्द देने पर आ जाये तो जनता कैसे कहराती है। कोरोना काल में क्षेत्र की जानता से सतत संपर्क, संवाद और दिलखोल सहयोग ने सहजता की अमिट छाप छोड़ी। महिला, पुरुष, युवा व प्रबुद्ध वर्ग ने दिल खोलकर वोट किया। 66 हजार से अधिक मत मिलना ही यह भी दर्शाता है कि भैयालाल के मन में बैकुन्ठपुर और बैकुन्ठपुर के दिल में भैयालाल हैं।
इस दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों का रुकना, कांग्रेस की अकल्पनीय हार का कारण बना। इतना ही नहीं कांग्रेस सरकार की शराबबंदी को लेकर वादाखिलाफी, बेरोजगारों को चुनावी वर्ष से भत्ते की शुरुआत, संविदा कर्मचारियों के नियमित नहीं करने की नाराजगी का भी लाभ बैकुन्ठपुर में भाजपा को मिला।
प्रत्यासियो को इतने मिले वोट
बैकुंठपुर विधानसभा में 8 प्रत्याशी चुनाव में भाग्य आजमाए थे। कांग्रेस प्रत्याशी अम्बिका सिंहदेव को कुल मत 41 हजार 453 मिले। जबकि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ आकाश कुमार को 1 हजार 872 मत मिले तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) दुर्गेश साहू को 472 मत मिले। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी मेजर प्रसाद यादव को 1 हजार 426 मत प्राप्त हुआ। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सोमार साय को 746 मत मिले, वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी इंजीनियर संजय सिंह कमरो को 23 हजार 288 मत मिले, तो निर्दलीय प्रत्याशी बृजमोहन साहू को 649 मत प्राप्त हुए तो नोटा पर 1 हजार 934 मतदाताओं ने बटन दबाया। इस तरह ईवीएम व पोस्टल बैलेट से 1 लाख 38 हजार 706 मतदाताओं ने मतदान किए थे।
जमकर डले थे वोट
बता दें 17 नवम्बर को बैकुंठपुर विधानसभा में हुए मतदान में 81.94 प्रतिशत मतदान हुआ था। 228 मतदान केन्द्रों में कुल 1लाख 68 हजार 81 मतदाताओं में से 1 लाख 37 हजार 726 मतदाताओं ने मतदान किए थे।
5 प्रत्याशियों का हुआ जमानत जब्त
बैकुंठपुर विधानसभा में 5 प्रत्याशियों का जमानत जब्त हुआ है। क्या है जमानत जब्त ? आइये बताते है कि जब कोई उम्मीदवार सीट पर पड़े कुल वोटों का 1/6 यानी 16.66 फिसद वोट हासिल नहीं कर पाता तो उसकी जमानत जब्त कर ली जाती है। उदहारण के लिए अगर किसी सीट पर 1 लाख वोट पड़े हैं और वहां 5 उम्मीदवारों को 16,666 से कम वोट मिले हैं, तो उन सभी की जमानत जब्त कर ली जाएगी।
कलेक्टर ने दी बधाई
कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लंगेह ने विजयी प्रत्याशी भैयालाल राजवाड़े को जीत की बधाई दिए। इसके पहले आरओ अंकिता सोम ने जीत हासिल किए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भैयालाल राजवाड़े को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
कलेक्टर ने किया आभार व्यक्त
श्री लंगेह ने भारत निर्वाचन आयोग से आए प्रेक्षको का भी आभार व्यक्त किए, जिनके मार्गदर्शन, सुझाव पर जिले में शान्ति पूर्वक निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराने में मदद मिली । श्री लंगेह ने कहा कि विगत 3-4 माह से निर्वाचन कार्य में पूरे सरकारी अमले लगे हुए थे। लोकतन्त्र के इस महापर्व में उन्होंने एसपी त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत के सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नन्दिनी साहू, संयुक्त कलेक्टर नीलम टोप्पो, आरओ अंकिता सोम सहित सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, मतगणना अधिकारियों, आब्जर्वर, नोडल अधिकारियों, पुलिस प्रशासन के अमले, सुरक्षा जवान, मीडिया प्रतिनिधियों व जिलेवासियों का इस कार्य में भरपूर सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किए।
as

+ There are no comments
Add yours