जामापारा धान खरीदी प्रभारी के खिलाफ अध्यक्ष ने की थाने में शिकायत…..बोले अधिकारी नही सुने तो मैं मुख्यमंत्री के पास जाउगा

Estimated read time 1 min read

कोरिया जिले के धान खरीदी केन्द्र जामपारा के अध्यक्ष रामरूप सिंह ने यहा के धान खरीदी केंद्र के प्रभारी धौराटिकरा समिति प्रबंधक अजय साहू के खिलाफ लिखित शिकायत थाना बैकंठपुर में दर्ज कराया है। अपने शिकायत के सबंध में जानकारी देते हुए रामरुप सिंह ने बताया कि एक ओर जहां छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री आदिवासी समाज से चुने गये हैं वहीं पर सरगुजा संभाग के कोरिया जिला के समिति जामपारा में एक आदिवासी अध्यक्ष से जबरन धान खरीदी केंद्र प्रभारी अजय साहू के द्धारा आए दिन कुछ ना कुछ विवाद किया जा रहा हैं । उन्होने अजय साहू को धन खरीदी केन्द्र से हटाने की मांग करते हुए कहा कि इनके ऊपर पहले भी लोगों के द्वारा थाना बैकुंठपुर में शिकायत दर्ज कराया जा चुका है । डनहोने बताया कि मैं हमेशा की तरह जामपारा समिति में पहुॅच कर चेक था कार्य के लंबित भुगतान के लिए चेक में साइन कर घर जाने लगो तो अजय साहू के द्वारा रोक कर उनसे अभद्रता पूर्ण बात किया गया। जिससे वे अपमानित महसूस करते हुए नाराज होकर बैकुंठपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने पहुॅचे। उनहोने बताया कि मेरे द्वारा पूर्व में भी उच्च अधिकारियों को लिखित तौर पर शिकायत की गई है अजय साहू के द्वारा बाहरी व्यक्तियों को लाकर समिति में कार्य कराया जा रहा है । जबकि समिति एक संस्था है जहां पर नियुक्ति हुए कर्मचारी ही कार्य करते हैं इनके द्वारा समिति की छवि को धूमिल करते हुए अपने निजी स्वार्थ के कारण धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण कार्य बाहर के लोगो से काम लिया जा रहा है जिससे हर दिन समिति के स्थाई कर्मियो का कार्य प्रभावित हो रहा है एवं समिति के कर्मचारी भी इनके बर्ताव से अपमानित महसूस कर रहे हैं। उन्होने कहा कि मेरे द्धारा पहले भी अजय साहू के विरुद्ध विभाग के अधिकारियो से इनकी शिकायत की गई है किन्तु आज तक इनके ऊपर किसी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है । जिससे छुब्ध होकर उन्होने कहा कि इसके लिए मैं जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर अधिकारियों के कार्य प्रणाली को बताऊंगा ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours