एक्शन मूड में विधायक भैयालाल राजवाडे…..दो दिन में 200 से अधिक शिकायतो के निराकरण के दिये निर्देश….

Estimated read time 1 min read

बैकुन्ठपुर विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक व पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे ने बैकुन्ठपुर के राजस्व खासकर तहसील बैकुन्ठपुर एवं वनविभाग के अधिकारियों को समझाईस एवं निर्देश देते हुए कहा कि लोगो को परेशान करना बंद कर दो कांग्रेस के शासन में कार्य करने का तरिका बदल लो अब भाजपा की सरकार आ गई है । यदि किसी भी व्यक्ति को परेशान किया तो फिर उसकी खैर नही।

उन्होने अधिकारियो को नसीहत देते हुए साफ कहा कि मेरा किसी से भी बैर नही है सब शासन के नियमो के अनुसार कार्य करे। बस मैं ये चाहता हॅू की क्षेत्र की जनता को अपने कामो के लिए बेवजह भटकना न पडे। उन्होने हिदायत देते हुए कहा कि मेरे पास किसी की भी शिकायत नही आनी चाहिए। आप लोग अब अपनी मांसिकता बदल लें कांग्रेस की सरकार में काम करने के तौर तरिके बदल लें। विदित हो कि विगत 2 दिनो में लगभग 200 लोग अपनी समस्याओ को लेकर विधायक जी के निवास पर पहुॅचे । जिनका उन्होने तत्काल मौके पर ही अधिकारियो को निराकरण के निर्देश दिये।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours