विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिले में आरम्भ …….. विधायक भैयालाल राजवाडे ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Estimated read time 1 min read

कोरिया जिले के बैकुन्ठपुर के खरवत से आज विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई। इसका शुभांरभ पीएम मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर वर्चुअल यात्रा की शुरुआत और कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ ही साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी संवाद भी किया।
शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान में लोगो को जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री व बैकुन्ठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे ने लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं से गांव के लोगों को भी शहरी सुविधाए मिल रही हैं। किसान सम्मान निधि किसानों के खाते में भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि विधवा, दिव्यांग और बुुजुर्ग लोगों को समय से पेंशन मिलने के साथ सभी को स्वच्छ पेयजल मिल सके इसके लिए हर घर जल योजना के तहत सभी परिवारों में पानी पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक को जोड़ने के कार्य हो रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, शौचालय, निशुल्क राशन, निशुल्क उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान सभी विभागो ने भी अपने स्टाल लगाये। इस दौरान विधायक व पूर्व मंत्री भैया लाल रजवाड़े, कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोश चतुर्वेदी, पुलिस पुलिस विभाग से एडिसनल एस पी, जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े, जनपद पंचायत सीईओ बैकुन्ठपुर, स्वास्थ विभाग से डीपीएम डॉ. प्रिंस जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, रेवा यादव, दिनेश राजवाडे, भानु पाल, पंकज गुप्ता, अरशद खान, प्रदीप गुप्ता, कमलकांत गुप्ता, खरवात सरपंच आनंदी सोनपाकर सहित हजार की संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं आम लोग मौजूद रहे।

26 जनवरी तक चलेगी यात्रा

केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं को हितग्राहियों तक सीधे पहुंचाने के लिए आज 16 दिसंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत हो गई जो कि 26 जनवरी तक चलेगी। लोकसभा चुनाव के पहले गांव-शहरों तक केंद्र सरकार की योजनाएं सीधे लोगों तक पहुंचेगी। एलईडी युक्त वीडियो वैन से होगा प्रचार होगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी और विजेताओं पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

मेरी कहानी-मेरी जुबानी जैसे मनोरंजक कार्यक्रम

लाभार्थियों की व्यक्तिगत सफलता की कहानियों और उपलब्धियों को साझा करने के लिए ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी‘ जैसे कार्यक्रम होंगे तथा धरती कहे पुकार के, स्वच्छता गीत आदि जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्राकृतिक खेती, स्वाइल हेल्थ कार्ड के संबंध में जानकारी दी जाएगी। आयोजनों स्थल पर स्वास्थ्य मेला, उज्जवला योजना पंजीयन, आधार कार्ड अपडेशन, स्मार्ट कार्ड बनाना से लेकर अन्य योजनाओं के लिए फार्म, आवेदन, पंजीयन भी कराया जाएगा।

गतिविधियों पीएमओ की नजर

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित गतिविधियों की वेब पोर्टल आधारित आनलाइन मानिटरिंग की जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इसकी मानिटरिंग करेंगे। यात्रा संबंधी गतिविधियों की सभी जानकारियां वेब पोर्टल पर साझा की जाएगी। यात्रा के दौरान शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सूचना भी इस पोर्टल में दर्ज होगी। संकल्प यात्रा में आयोजित होने वाले शिविरों में हितग्राहियों के पंजीयन और अन्य आवेदनों के संबंध में भी पूरी जानकारी पोर्टल में दर्ज की जाएगी।

इन योजनाओं पर रहेगा फोकस

ग्रामीण क्षेत्र- आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान योजना, क्रिसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, नैनो उर्वरक का उपयोग, स्वाइल हैल्थ कार्ड, उन्नत कृषि यंत्र आदि से संबंधित गतिविधियां।

शहरी क्षेत्र- पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्जवल योजना, पीएम मुद्रा लोन योजना, स्टार्ट-अप इंडिया, स्टेंड-अप इंडिया, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना शहरी, वंदे भारत ट्रेनें और अमृत भारत स्टेशन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, उजाला योजना, अमृत योजना, पीएम जन औषधि परियोजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल भुगतान अधोसंरचना, आरसीएस योजना और खेलो इंडिया से संबंधित योजनाएं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours