कोरिया जिले के बैकुंठपुर विधानसभा के पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव के खिलाफ सोशल मीडिया में लगातार बयानबाजी करने वाले युवक को उनके गुस्से का शिकार होना पड़ा । मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सिटी कोतवाली बैकुंठपुर पहुंचे युवक किशन तिवारी ने अपने लिखित शिकायत में पूर्व विधायक के विरुद्ध सिटी कोतवाली में दिए शिकायत में कहा कि वह शुक्रवार की दोपहर अपने साथी आलोक दुबे के साथ नरसिंहपुर से बैकुंठपुर अपने कार्यालय आ रहा था कि इस दौरान पैलेश के पीछे मौहारी रोड पर पूर्व विधायक ने उनकी गाड़ी रुकवाकर चाबी निकाल ली और उसे सोशल मीडिया में बयानबाजी करने के लिए डराया धमकाया एवं जेल भेजने की धमकी दी। इस दौरान विधायक पर मारपीट व गाली गलौज करने का भी आप युवक युवक के द्वारा लगाया गया । वहीं पर मीडिया में दिए बयान में पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव ने कहा है कि उनके द्वारा सिर्फ युवक को सोशल मीडिया में अनाप-शनाप लिखने के लिए समझाइए दी गई थी। वहीं पर सिटी कोतवाली में शिकायत के बाद शुक्रवार की देर शाम युवक का मेडिकल जिला अस्पताल बैकुंठपुर में कराया गया । आरोपी युवक ने मीडिया को दिए गए बयान में कहा कि पूर्व विधायक के दो सहयोगियों जिसमें उनका पीए व ड्राइवर ने भी उसके साथ मारपीट की गई है।
वर्जन…..
मेरे साथ पूर्व विधायक मैडम ने गाली गलौज और मेरा कालर पकडकर थप्पड मारा है और उनके दो सहयोगी जिसमें उनका पी.ए. व ड्राइवर ने भी उसके साथ मारपीट की गई है। मैं डरा हुआ हॅू और न्याय की मांग करता हॅू।
किशन तिवारी – युवक
मामले में लिखित शिकायत आवेदक के द्धारा की गई है। जिसमें युवक के द्धारा पूर्व विधायक व उनके दो सहयोगियो पर आरोप लगाये गये है। मामले में जॉच कर कार्यवाई की जायेगी।
रविकांत सहारे – डीएसपी व सीटी कोतवाली प्रभारी बैकुन्ठपुर
कांग्रेस का घमंड जनता ने चूर का दिया है फिर भी इनके पूर्व विधायको की दादागीरी नही जा रही है। भाजपा सरकार में कांग्रेसियो की गुंडागर्दी नही चलेगी। कानून निष्पक्ष होकर अपना काम करेगा, यह हमारी सरकार सुनिश्चित करेगी।
भैया लाल राजवाडे – पूर्वमंत्री व बैकुन्ठपुर विधायक
as


+ There are no comments
Add yours