मार्गदर्शन संस्थान में एडमिशन की शिकायत लेकर छात्राएं पहुंची बैकुंठपुर विधायक के पास…..

Estimated read time 1 min read

विधायक श्री राजवाडे से बात पर कलेक्टर ने आवंटित सीट पर होल्ड लगाने की बात कही

छात्राओं की शिकायत पर बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे ने कोरिया कलेक्टर को मार्गदर्शन संस्था में एडमिशन की गड़बड़ी पर कार्यवाई की बात पर कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने श्री राजवाडे को आश्वासन देते हुए कहा गया कि उनके द्वारा एडमिशन की पूरी प्रक्रिया पर होल्ड लगा दिया जाएगा । इस दौरान बैकुंठपुर विधायक श्री राजवाड़े ने कलेक्टर को इस पर तत्काल कार्रवाई के लिए कहा । जिससे छात्र-छात्राओं के भविष्य खराब ना हो । इससे पूर्व मार्गदर्शन संस्थान कॉलेज बैकुंठपुर की शिकायत लेकर कुछ छात्राएं स्थानीय विधायक बैकुंठपुर के समक्ष उनके निवास पहुंचकर प्री बी एड में एडमिशन के दौरान मार्गदर्शन कॉलेज पर आरोप लगाते कहा कि संस्था में बड़े पैमाने पर पैसा लेकर सीट अलाटमेंट की गड़बड़ी की गई है । छात्राओं ने बताया कि 2 दिन पूर्व कोरिया कलेक्टर से भी इसकी शिकायत कर चुके हैं जिस पर कोरिया कलेक्टर के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी एवं अन्य को इसकी जांच के लिए कहा गया था । छात्राओं ने बताया कि 33 सीट के लिए प्री बीएड में एडमिशन होने की रैकिंग जारी की गई थी किंतु एडमिशन से पूर्व ही पैसे लेकर दूसरे लोगों को सीट आबंटित कर दी गई। छात्राओं का कहना है कि सभी 33 में से 33 लोगों का जिनकी वरीयता सूची में नाम था वैसे किसी का भी एडमिशन नहीं लिया गया है श्री राजवाड़ों के आश्वासन के बाद सभी छात्र-छात्राएं खुशी-खुशी वापस लौट गए एवं छात्राओं ने कहा कि मार्गदर्शन कॉलेज की भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर । जारी की गई सूची के आधार पर एडमिशन दिया जाए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours