जिलास्तरीय आयोजन में विधायक भइया लाल राजवाड़े ने किसानों का किया जय-जयकार

Estimated read time 1 min read

जिले के 9 हजार किसानों के खाते में 16 करोड़ रुपए डाले गए

आज जिले में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस में मनाया गया और तीसरा प्रदेश सहित कोरिया जिले में वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 की धान की बकाया बोनस की राशि किसानों के खाते में डाले गए।

आज बैकुंठपुर के लोकप्रिय विधायक भइया लाल राजवाड़े ने जिलास्तरीय धान बोनस कार्यक्रम में खरवत चौक पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के 9 हजार 756 किसानों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के बकाया धान बोनस की राशि को डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में डाल गया।

बता दे कोरिया जिले के धान खरीदी वर्ष 2014-15 में पटना व गिरजपुर, चिरमी, छिन्दडांड़, जिल्दा, धौराटिकरा, पोंडी, रजौली, सरभोंका, सोनहत धान उपार्जन केन्द्र के 6 हजार 710 किसानों को 11 करोड़ 44 लाख 46 हजार 760 रुपये राशि तथा वर्ष 2015-16 के पटना व गिरजपुर, चिरमी, छिन्दडांड़, जिल्दा, धौराटिकरा, पोंडी, रजौली, सरभोंका, सोनहत धान उपार्जन केन्द्र के 3 हजार 46 किसानों को 4 करोड़ 68 लाख 17 हजार 400 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में डाले गए।

इस तरह कोरिया जिले के 9 हजार 756 किसानों के 16 करोड़, 12 लाख 64 हजार रुपए का अंतरण डीबीटी के माध्यम से हुआ।

खरवत चौक में आयोजित कार्यक्रम में किसानों, ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक भइया लाल राजवाड़े ने कहा कि आज अटल का जन्मदिन है और सुखद संयोग है कि हमारे अन्नदाताओं को उनके बकाया बोनस के राशि आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने मोदी की गारंटी पर बटन दबाया और प्रदेश के लाखों किसानों के खाते में करोड़ो रुपये डाले गए।

उम्मीद नहीं था, लेकिन साय सरकार ने पूरा किया- ग्राम खरबत निवासी किसान कन्हया लाल राजवाड़े, मारवाड़ी लाल प्रजापति, जामपारा निवासी धनीराम एवं लाल बाबू ने बकाया धान बोनस मिलने पर कहा कि हमें यह बकाया राशि मिलने की उम्मीद नहीं था, लेकिन धन्य हो आज सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश के विष्णु देव सरकार ने अपने वादे के अनुरूप कर दिया और हमारे खाते में पैसे भी आ गया।

सोनहत में भी सुशासन दिवस व धान बोनस वितरण का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी सँख्या में किसान व ग्रामीण एलईडी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के उद्बोधन को सुना भी गया। मुख्य अतिथि व विधायक भइया लाल राजवाड़े ने प्रतीकात्मक रूप से 30 किसानों को धान बोनस राशि वितरण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में कोरिया जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व प्रभारी कलेक्टर डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्याम बिहारी जायसवाल, नगर पालिका बैकुंठपुर अध्यक्ष नमिता शिवहरे, जिला पंचायत सदस्य, वन्दना राजवाड़े, जनपद सदस्य सौभाग्यवती सिंह, अपर कलेक्टर नीलम टोप्पो, एसडीएम अंकिता सोम, सरपंच आनन्दी सोनपाकर एवं बड़ी सँख्या में किसान, ग्रामीण उपस्थित थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours