स्वच्छ शिवपुर चरचा कार्यक्रम अंर्तगत काम किया है काम कर रहे है के थीम पर स्वच्छता अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लालमूनि यादव के द्वारा अपने टीम के साथ लगातार नगर के वार्डो में चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण कर जायजा ले रही हैं तथा कर्मचारियों को साफ-सफाई में गति लाने निर्देशित किया। शिवपुर चरचा नगर पालिका की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए के साथ एवं पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से चलाई जाने के लिए विगत दिनो से नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा अभियान चला कर कार्य किया जा रहा है । इस दौरान में चरचा के छठ घाट की साफ सफाई कराया एवं इसके उपरांत मुक्ति धाम की साफ सफाई व वहां पर पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है । नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि मुक्तिधाम में जल्दी पानी, पार्क और शेड की व्यवस्था की जा रही है ।
नगर पालिका अध्यक्ष लालमूनि यादव ने कहा कि अपने घर को हम जिस तरह से साफ सुथरा रखते हैं ठीक उसी तरह हम अपने वार्डो को साफ रखे। इसी सोच को लेकर अगर व्यक्ति साफ-सफाई पर ध्यान दे तो निश्चित ही हमारा नगर स्वच्छता के शिखर पर होगा। उन्होंने बताया कि वार्डों में चल रहे सफाई कार्य का प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है तथा सफाई कर्मियों द्वारा भी वार्डो की नालियों का सफाई कर वार्ड को स्वच्छ रखने कार्य कर रहे हैं।
as


+ There are no comments
Add yours