बिलासपुर में गोविंदा व उनकी पत्नी से मिल अभिभूत हुए शिवहरे दंपति……

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर नगर पालिका के अध्यक्ष नविता शिवहरे और भाजपा के कोरिया जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे शुक्रवार को बिलासपुर के एक होटल में एक निजी कार्यक्रम में बॉलीवुड सुपर स्टार रहे गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से मिले। इस सबंध में जानकारी देते हुए शैलेश शिवहरे ने बताया कि गोविंदा और उनकी पत्नी मिल्कियाना कंपनी के समारोह मिल्कियाना मिलन में शामिल होने बिलासपुर आए जहा शिवहरे दंपति ने बुके देकर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का स्वागत किया। श्री शिवहरे ने बताया कि हम लोग बचपन से गोविन्दा को सिर्फ फिल्मो में पर्दे पर देखा था आज उनसे साक्षात मिलकर बेहद खुशी महसूस हुई जैसे एक सपना पूरा हो गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours