कांग्रेसी नेता को लाभ पहुचाने राजस्व विभाग का कारनामा……..

Estimated read time 1 min read

राजस्व विभाग का एक और कारनामे का खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मामला जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से लगे ग्राम जुनापारा का है जहाँ मामले में पिडित अनुराग तिवारी ने बाताया कि एक कांग्रेसी नेता को लाभ पहुंचाने की नीयत से हल्का पटवारी बाल्मीक मिश्रा द्वारा पीड़ित अनुराग तिवारी की माँ की जमीन पर विधि विरूद्ध तरीके से नक्शा निर्मित कर छल कपट करते हुए शासकीय दस्तावेज में ओवर राइटिंग कर 25/02/21 को पंचनामा बनाकर 15 दिन पूर्व ही 10/01/21 को तहसीलदार कार्यालय में प्रस्तुत करने का कारनामा किया गया है। एक तरफ तो पटवारी द्वारा अग्रिम कार्यवाही तत्परता से किया गया है और जल्दबाजी में तहसीलदार द्वारा लिए प्रकरण में संलग्न कथनों में दिनांक अंकित नही है तथा हल्का पटवारी को जारी ज्ञापन में क्रमांक दिनांक का कालम रिक्त है। दूसरी ओर पीड़ित अनुराग तिवारी द्वारा जब उक्त आपराधिक षड्यंत्र और कूटरचित दस्तावेज की सत्यापित प्रति के साथ शिकायत दिनांक 12/07/2021 को लगभग ढाई वर्ष पहले जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक बैकुण्ठपुर से की गई थी जिस पर विभाग द्वारा आज तक कोई भी कार्यवाही नही की गई है और पीड़ित द्वारा लगातार ढाई वर्षों से न्याय पाने के लिए दफ्तरों का चक्कर काट रहा हैं पर आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours