जनकपुर में भागवत ज्ञान सप्ताह व नवीन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन……

Estimated read time 1 min read

हनुमान मंदिर प्रांगण में पूर्व के मंदिर की जर्जर स्थिति को देखते हुए जनकपुर के जिला भाजपा उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्र के विशेष योगदान से भव्य मंदिर निर्माण का बीड़ा उठाया गया था । अब यह कल्पना साकार होती दिख रही है। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के साथ साथ भागवत ज्ञान सप्ताह की तारीख का एलान कर दिया गया है। इस संबंध में राजेश मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 जनवरी से मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं भागवत ज्ञान सप्ताह का कार्यक्रम शुरू हो कर 31 जनवरी तक चलेगा। 24 जनवरी से कलश यात्रा से कार्यक्रम की शुरुआत होगी एवं प्रतिदिन दोपहर 02 से 05 बजे तक भागवत ज्ञान यज्ञ चलेगा जो 24 से शुरू हो कर 30 जनवरी तक चलेगा। 31 जनवरी को भंडारा प्रसाद वितरण होगा।….

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours